{"_id":"597f5ba74f1c1b0a278b4ae3","slug":"131501518759-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोड होल्डप, दादी की अंत्येष्टि कर लौट रहे युवक से लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोड होल्डप, दादी की अंत्येष्टि कर लौट रहे युवक से लूटपाट
Updated Mon, 31 Jul 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रास्ता रोक तीन युवकों से लूटपाट
पिसावां (सीतापुर)। बदमाशों ने सड़क पर यूकेलिप्टिस के बोटे डाल रास्ता रोक दिया। रविवार रात उधर से गुजर रहे युवक व उसके साथियों ने मार्ग पर बोटे देख बाइक धीमी कर ली। इस पर बदमाशों ने राहगीरों पर असलहा तान दिया और लूटपाट शुरू कर दी। सात सौ रुपये नकदी, मोबाइल आदि लूट लिया। इसके बाद बदमाश भाग निकले। पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। काफी देर तक मामला महोली व पिसावां थाने की सीमा के विवाद में फंसा रहा। पिसावां एसओ ने घटना महोली थाने की होने का हवाला देकर पीड़ितों को टरकाते रहे, लेकिन घटना तूल पकड़ते देख उन्होंने जांच शुरू कर दी।
महोली कोतवाली इलाके के चंद्रा गांव निवासी राकेश त्रिवेदी दादी की अंत्येष्टि कर कन्नौज से रविवार रात करीब नौ बजे बाइक से लौट रहे थे। उनके साथ गांव के ही रिंकू व बाबू भी थे। इन लोगों ने बताया कि जब वे पिसावां-महोली मार्ग पर जहांसापुर गांव मोड़ के पास पहुंचे, तभी सड़क पर यूकेलिप्टिस के पेड़ गिरे दिखाई दिए। इस पर बाइक धीमी कर दी। बाइक धीमी होते ही बदमाश आ धमके। बदमाशों ने असलहा दिखाकर रोक लिया। सात सौ की नकदी, मोबाइल आदि लूट लिया। लूटपाट करने के बाद बदमाश निकल गए। जिसके बाद इन लोगों ने पुलिस को सूचना दी। काफी देर तक यह मामला पिसावां व महोली थाने की सीमा के विवाद में फंसा रहा।
घटना पिसावां क्षेत्र की होने की बाद भी एसओ जयशंकर सिंह कार्रवाई को तैयार नहीं हुए। एसओ घटना को महोली क्षेत्र में होने का हवाला देकर कार्रवाई की सोमवार तक हीलाहवाली करते रहे। मामले को तूल पकड़ा देख एसओ बैकफुट पर आए। एसओ ने मामले को पिसावां क्षेत्र में होना मानकर जांच शुरू की। एसओ जयशंकर सिंह का कहना है कि सीमा विवाद की बात नहीं है। जांच कराई गई है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।