{"_id":"5c266c46bdec222c3562618b","slug":"121546021958-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली मकान का ताला तोड़कर पांच लाख की सम्पति चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाली मकान का ताला तोड़कर पांच लाख की सम्पति चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। शहर कोतवाली इलाके में खाली पड़े एक मकान को निशाना बनाते हुए बेखौफ चोरों ने नगदी, जेवर सहित लाखों का माल पार कर दिया। सुबह जानकारी होने पर घटना को सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व डॉग स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की।
गुप्ता कालोनी में रहने वाले शिवराम कश्यप बीमारी की वजह से इलाहाबाद में अपना इलाज करा रहे हैं। घर के सभी सदस्य उनके साथ इलाहाबाद में ही हैं। लिहाजा, यहां उनका घर इन दिनों खाली पड़ा है। कुछ दूरी पर रहने वाली उनकी बहन मधु कश्यप कभीकभार पहुंचकर घर की साफ-सफाई कराती रहती हैं।
शुक्रवार की सुबह मधु वहां पहुंची तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देख हैरान रह गई। भीतर दाखिल होते ही सारा माजरा उनकी समझ में आ गया। दरअसल, घर के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर पहुंचे चोरों ने कमरे का ताला व अलमारी का लॉक तोड़ते हुए नगदी, जेवर सहित कीमती सामान पार कर दिया।
विज्ञापन
करीब पांच लाख की सम्पत्ति चोरी होने का अनुमान है। मधु के मुताबिक क्या और कितना चोरी हुआ यह गृहस्वामी अथवा घर का कोई सदस्य ही बता सकता है।