फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   बहनोई से अवैध संबंधो में बाधक बनने पर करवाई थी पति की हत्या

बहनोई से अवैध संबंधो में बाधक बनने पर करवाई थी पति की हत्या

Wed, 03 Oct 2018 12:06 AM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
बहनोई से अवैध संबंधो में बाधक बनने पर करवाई थी पति की हत्या
खैराबाद पुलिस ने किया विश्वनाथ हत्याकांड का खुलासा
विज्ञापन

खैराबाद (सीतापुर)। अवैध संबंधों में बाधक पति को उसकी पत्नी ने बहनोई के साथ मिलकर गला दबाकर मार डाला। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के मकसद से झाले के पास फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी बहनोई व हत्या में उसका साथ देने वाले दो साथियों को गिरफ्तार कर विश्वनाथ हत्याकांड के खुलासे का दावा किया है।

घटना में प्रयोग की जाने वाली प्लास्टिक की रस्सी भी बरामद कर ली गई है। पत्नी को पहले ही पकड़ा जा चुका था। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। थानाक्षेत्र के मीनापुर में सोमवार को माखूपुर निवासी विश्वनाथ का शव बरामद किया गया था।
विज्ञापन


मृतक के बेटे ने अपनी मां रीना और दो अज्ञात लोगों पर हत्या का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी रीना को सोमवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में रीना ने बताया कि उसके पति से संबंध अच्छे नही थे। कुछ दिनों पहले वह अपने बहनोई अवधेश के साथ रहने लगी थी। दो दिन पहले वह घर वापस आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रीना के मुताबिक, पति विश्वनाथ उसके साथ फिर से संबंध रखने का प्रयास कर रहा था। लिहाजा, उससे छुटकारा पाने के लिए बहनोई को बुलाकर गला दबाकर हत्या कर दी गई। शव बाइक पर ले जाकर फेंक दिया गया। हत्या में बहनोई अवधेश के अलावा शिव कुमार व हिमांशु ने उनका सहयोग किया। थाना प्रभारी सचिन कुमार सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed