फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fire at mattress factory; uncle and nephew burned to death

Sonipat News: गद्दे की फैक्टरी में आग, जिंदा जले चाचा-भतीजा, चार झुलसे

Fri, 16 Oct 2026 03:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 16 Oct 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Fire at mattress factory; uncle and nephew burned to death
फोटो :: सोनीपत के गांव बारोटा के पास गद्दे बनाने की फैक्टरी में लगी आग के बाद उठता धुआं। संवाद
सोनीपत। गांव बारोटा के पास सफियाबाद रोड स्थित गद्दे बनाने वाली लीजेंड पॉलीफॉर्म प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी में वीरवार तड़के भीषण आग लग गई। शाॅर्टसर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन

दमकल विभाग की टीम ने करीब सवा छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद फैक्टरी के अंदर तलाशी अभियान चलाया गया जहां दो लापता श्रमिकों के कंकाल मिले। यह शव कैलाश (34) और उनके भतीजे सुनील (19) के बताए गए हैं। शवों की पहचान की पुष्टि के लिए डीएनए जांच कराई जाएगी। हादसे में चार अन्य श्रमिक झुलसे हैं।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी राहुल बारोटा के पास गद्दे बनाने की फैक्टरी चलाते हैं। अंदर ही गोदाम भी बताया जा रहा है। बुधवार रात को भी फैक्टरी में काम चल रहा था। बताया जा रहा है कि रात की शिफ्ट में 30-35 श्रमिक काम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार तड़के करीब 4 बजे फैक्टरी में अचानक आग लग गई। फोम और गद्दे बनाने में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री रखी होने के कारण आग तेजी से फैल गई। दो श्रमिकों की मौत के साथ ही पवन, राजेश, हरि और प्रेम सागर झुलसने से घायल हो गए। उनके राजेश की हालत गंभीर है। उन्हें बहालगढ़ के निजी अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है।

फोटो :: सोनीपत के गांव बारोटा के पास गद्दे बनाने की फैक्टरी में लगी आग के बाद उठता धुआं। संवाद

फोटो :: सोनीपत के गांव बारोटा के पास गद्दे बनाने की फैक्टरी में लगी आग के बाद उठता धुआं। संवाद

फोटो :: सोनीपत के गांव बारोटा के पास गद्दे बनाने की फैक्टरी में लगी आग के बाद उठता धुआं। संवाद

फोटो :: सोनीपत के गांव बारोटा के पास गद्दे बनाने की फैक्टरी में लगी आग के बाद उठता धुआं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed