{"_id":"5a47dc754f1c1bee6a8b6c12","slug":"121514658933-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पचीस हजार का ईनामी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पचीस हजार का ईनामी गिरफ्तार
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 हजार का इनामी गिरफ्तार
मिश्रिख। कोतवाली क्षेत्र में क्राइम ब्रांच व कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार देर रात मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के एक इनामी बदमाश को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाश पर लूट, डकैती सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ हरदोई जिले में भी केस दर्ज हैं।
क्राइम ब्रांच व मिश्रिख कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार रात क्षेत्र के परसौली चौराहे के निकट छापेमारी की। यहां पर पुलिस ने एक संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायर कर दिया।
पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान बदमाश के पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद किए गए।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने दो राउंड और पुलिस टीम ने एक राउंड फायर किया है। एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि आरोपी की पहचान हरदोई के शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कैथोलिया निवासी संदीप उर्फ गोजा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
उस पर लूट और हत्या संबंधी कई मामले सीतापुर के मिश्रिख व हरदोई के शहर कोतवाली व हरपालपुर थाने में दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम था।