{"_id":"59e63eda4f1c1b7a548b7d5d","slug":"121508261594-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 लाख से शहर में बनेंगी वाहन पार्किग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
70 लाख से शहर में बनेंगी वाहन पार्किग
Updated Tue, 17 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
लालबाग पार्क में 70 लाख से बनेगी पार्किंग
सीतापुर। शहरवासियों को जाम की समस्या से जल्द निजात मिलेगी। जल्द ही शहर में पार्किंग की समस्या भी दूर हो जाएगी। नगरपालिका लालबाग पार्क में वाहन पार्किंग बनवाने जा रहा है।
इस पर करीब 70 लाख रुपये खर्च होंगे। सदर विधायक राकेश राठौर ने मंगलवार को पार्किंग भवन का शिलान्यास किया।
शहर में एक भी वाहन पार्किंग नहीं है।
इससे बाजार व कलेक्ट्रेट परिसर आने वाले लोग सड़कों के किनारे वाहन खड़ा कर देते हैं। इससे जाम की समस्या बन जाती है। कई बार वाहन स्वामियों का चालान हो जाता है। अब इस समस्या से शहरवासियों को जल्द निजात मिल जाएगी।
तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट जेपी गुप्ता ने वाहन पार्किंग के लिए चार स्थान चिह्नित किए थे। जिसमें लालबाग पार्क को माकूल जगह मानते हुए इसे मंजूरी दे दी गई है।
विज्ञापन
पार्क में करीब 70 लाख 60 हजार रुपये पार्किंग बनाई जाएगी। इसमें करीब पांच सौ वाहन एक साथ खड़े हो सकेंगे। साथ ही वाहन स्वामियों का सामान रखने के लिए अलग से दो कमरे भी बनाए जाएंगे।
सदर विधायक राकेश राठौर ने मंगलवार को भूमिपूजन कर पार्किंग की नींव रखी। उन्होंने कहा शहरवासियों की बहुत पुरानी जाम की समस्या अब जल्द दूर होने वाली है।