{"_id":"5ca2597cbdec221448559d32","slug":"11554143612-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटो मोबाइल्स की दुकान में आग से दो करोड़ के नुकसान का अनुमान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आटो मोबाइल्स की दुकान में आग से दो करोड़ के नुकसान का अनुमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आटोमोबाइल की दुकान में लगी भीषण आग
सीतापुर। महमूदाबाद स्थित आटोमोबाइल की एक दुकान में रविवार रात अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। इससे करोड़ों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। सीतापुर, महमूदाबाद सहित कई फायर स्टेशनों से दमकल टीमों ने पहुंचकर कई घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया।
कस्बा निवासी आशीष जैन की कोतवाली मार्ग पर आशीष इंजीनियरिंग नाम से आटोमोबाइल आदि की बड़ी दुकान है। रोजमर्रा की तरह रविवार शाम आशीष व उनके पिता धर्मचंद जैन दुकान बंद कर घर चले गए। रात करीब 12 बजे कुछ लोगों ने दुकान से धुआं उठते देखा तो आशीष को फोन कर सूचना दी।
इस पर आशीष व उनके परिवारीजन दुकान पहुंचे और फौरन पुलिस व फायर स्टेशन को सूचना दी गई। इस पर कोतवाली प्रभारी गोपाल नारायण सिंह व दमकल टीम मौके पर पहुंची। आग बेकाबू देखकर जिला मुख्यालय, सिधौली आदि से भी दमकल टीमें बुला ली गईं।
विज्ञापन
सुबह करीब पांच बजे तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझाने में नगर पालिका के ईओ शैलेंद्र दुबे भी तमाम कर्मचारियों के साथ मौजूद रहे। आग इतनी भीषण थी कि करीब 500 मीटर दूर रामकुंड व बस स्टेशन तक धुआं फैल गया था।
दुकानदार आशीष जैन के अनुसार दुकान में रखे जरनेटर, दुपहिया, चौपहिया वाहनों के सैकड़ों टायर, ट्यूब, इलेक्ट्रॉनिक मोटर, समरसेबल, मोबिल आयल, ग्रीस आदि जलकर नष्ट हो गया।
आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। आशीष के मुताबिक, अग्निकांड में करीब दो करोड़ रुपये कीमत का माल जल गया है। तहसील प्रशासन को भी अग्निकांड से अवगत कराया गया है।