{"_id":"5b9c02ad867a557fe9785d02","slug":"11536950957-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान को लाठी-डंडों से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान को लाठी-डंडों से पीटा
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदरपुर (सीतापुर)। थाना इलाके में एक प्रधान पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों को आता देख हमलावर भाग निकले। हमले में प्रधान को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज करने की बात कह रही है।
थाना क्षेत्र के मनोहरपुर के प्रधान सुरेंद्र सिंह बिजली आपूर्ति ठप होने पर लाइनमैन को लेकर ग्राम शेखपुर फाल्ट दुरुस्त कराने गए थे। इसके बाद वह अकेले ही अपने गांव वापस आ रहे थे कि रास्ते में कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों को आता देख हमलावर भागे तब प्रधान की जान बच सकी।
पीड़ित प्रधान के मुताबिक, पिछले दिनों नील गाय मारने के आरोप में गांव के नदीम, वसीर तथा बुद्धा का पुलिस ने चालान कर दिया था। इसी बात की रंजिश में उक्त लोगों ने हमला किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।