{"_id":"5b69db064f1c1b6a1c8b4c2a","slug":"11533664006-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात मे लगी गोली, किशोर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात मे लगी गोली, किशोर की मौत
Updated Wed, 08 Aug 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में लगी गोली, किशोर की मौत
हरगांव(सीतापुर)। थानाक्षेत्र में मंगलवार को संदिग्ध हालात में एक किशोर की गोली लगने से मौत हो गई। परिवारीजन इस संबंध में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है जबकि पुलिस का कहना है कि किशोर ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। पुलिस ने कमरे से लाइसेंसी बंदूक भी बरामद की है।
हरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम काजी टोला निवासी शाहिद अली का पुत्र सालिब(17) घर में मौजूद था। इसी बीच संदिग्ध हालात में उसे गोली लग गई। फायर की आवाज सुनते ही परिवारीजन दौड़कर मौके पर पहुंचे। कमरे में सालिब का रक्तरंजित शव पड़ा हुआ था। करीब ही शाहिद अली की लाइसेंसी बंदूक पड़ी हुई थी। परिवारीजन इस संबंध में कुछ भी नहीं बता रहे थे। इधर थानाध्यक्ष अनिल पांडेय ने बताया कि किशोर ने अपने ही पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारी है। उसने आत्महत्या की है। उसने आत्महत्या क्यों की है, इस बात का पता लगाया जा रहा है। लाइसेंसी बंदूक को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।