फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   हादसों में महिला की गई जान, दो घायल

हादसों में महिला की गई जान, दो घायल

Wed, 20 Dec 2017 12:45 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
हादसों में महिला की गई जान, दो घायल
हादसों में महिला की गई जान, दो घायल
विज्ञापन


जहांगीराबाद। सदरपुर में सोमवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। सड़क पार करते समय वह सड़क हादसे का शिकार हुई।
दूसरी तरफ मंगलवार शाम दो बाइकों की टक्कर हो गई। इससे दोनों बाइकों पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बिसवां सीएचसी व जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे घने कोहरे के कारण हुए।

सदरपर के जहांगीराबाद निवासी मोहम्मद तालिब की पत्नी बिस्मिल्ला (60) सोमवार रात कस्बे में ही पैदल सड़क पार कर रही थी।

इसी बीच अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिसकी वजह से बिस्मिल्ला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवारीजनों ने उसे कस्बे के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। लखनऊ जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


बिसवां कस्बा निवासी रज्जूलाल (35) सदरपुर के कस्बा जहांगीराबाद स्थित पशु चिकित्सालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। मंगलवार शाम वह बाइक से घर के लिए चल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिसवां-रेउसा मार्ग पर सदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम धामी सरांय के निकट सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उसकी टक्कर हो गई।

इससे रज्जू लाल व दूसरी बाइक पर सवार जहांगीराबाद कस्बा निवासी संजय (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय नागरिकों ने घायलों को बिसवां सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने संजय कुमार की नाजुक हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed