{"_id":"59bd75234f1c1b88688b4fbc","slug":"11505588515-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाग में फांसी लगा मिला महिला का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाग में फांसी लगा मिला महिला का शव
Updated Sun, 17 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाग में फंदे से लटका मिला महिला का शव
महोली (सीतापुर)। महोली में आम के बाग में एक महिला का शव फंदे से लटका मिला। वह नित्यक्रिया के लिए घर से निकली थी। पुलिस इस मामले की जांच मेें जुटी हुई है। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
रोहिला निवासी रिंकू की पत्नी सोमवती (20) शनिवार सुबह नित्यक्रिया के लिए खेतों की तरफ गई थी। काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंची, तो परिवार के सदस्य उसे तलाशने निकल पड़े।
इसी बीच गांव के बाहर पेड़ पर सोमवती का शव लटका मिला। उसके गले में साड़ी का फंदा कसा हुआ था। परिवार का कहना है कि महिला ने आत्महत्या की है, लेकिन उसने यह कदम किन कारणों से उठाया, यह परिवार स्पष्ट नहीं कर सका।
विज्ञापन
उधर, सोमवती के मायके पक्ष ने भी चुप्पी साध रखी है। सोमवती के पिता रामकोट थाना क्षेत्र के ग्राम गोबरे पुरवा निवासी श्रीकृष्ण ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी, कि बेटी ने आत्महत्या कर ली है।
मृत्यु का कारण स्पष्ट करने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम करा रही है। मायके पक्ष ने इस संबंध में ससुराल पक्ष पर कोई आरोप नहीं लगाया है। प्रभारी निरीक्षक एके राय ने बताया कि मायके पक्ष ने कोई आरोप नहीं लगाया है।