{"_id":"5bc0e924bdec2269a7715649","slug":"111539369252-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में चलीं लाठियां, सात जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी रंजिश में चलीं लाठियां, सात जख्मी
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेउसा (सीतापुर)। थाना इलाके में गुरुवार की देर रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। इसमें सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल भेजा गया है। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराते हुए क्रॉस केस दर्ज किया है।
थानाक्षेत्र के कल्हना भवानीपुर निवासी चंद्रिका का पिछले कई वर्षों से गांव के ही विशेश्वर से रंजिश चली आ रही है। गुरुवार की देर रात फिर विवाद उपजने पर दोनों पक्षों के बीच खूब लाठियां भांजी गई। मारपीट में पहले पक्ष से पारसनाथ, संदीप, रंजीत, दिलीप, सावित्री और दूसरे पक्ष से प्रमोद, नंद किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए।
खबर पाकर पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने संदीप की हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल भेज दिया है। कस्बा इंचार्ज सुरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं। लिहाजा, तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।