फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   बुखार से तीन की मौत, 100 से अधिक बीमार

बुखार से तीन की मौत, 100 से अधिक बीमार

Tue, 25 Sep 2018 12:07 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
बुखार से तीन की मौत, 100 से अधिक बीमार
गोंदलामऊ विकासखंड में नहीं थम रहा प्रकोप, बुखार से अब तक हो चुकी हैं 51 मौतें
विज्ञापन

औरंगाबाद/सीतापुर। गोंदलामऊ विकासखंड में बुखार का प्रकोप थम नहीं रहा है। सोमवार को बुखार की चपेट में आकर तीन और लोगों की मौत हो गई। यहां बुखार से मरने वाली की संख्या 48 से बढ़कर 51 पर पहुंच गई है। वहीं 100 से अधिक लोग बीमार चल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 124 मरीजों के ब्लड के सैंपल लिए। जिसमें 46 के मलेरिया की पुष्टि हुई है।

गोंदलामऊ इलाके के ग्राम बबुरीखेड़ा निवासी सदाप्यारी (45) चार दिन से बुखार से पीड़ित थी। पहले इन्होंने गांव आई टीम से दवा ली। फिर भी इनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। सोमवार को इनकी मौत हो गई। यही की गीता (30) एक सप्ताह से बुखार से ग्रसित थी। इलाज के दौरान इनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


भगवंतपुर निवासी बृजरानी (80) तेज बुखार के कारण इनका इलाज लखनऊ के निजी चिकित्सालय में चल रहा था। वहां पर उनकी मौत हो गई। वहीं एक दर्जन गांव में 100 से अधिक लोग बुखार की चपेट में है। इनका सरकारी व प्राइवेट चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत का यह आंकड़ा 48 से बढ़कर 51 पहुंच गया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. धीरज मिश्रा ने बताया कि नटवलग्रंट, नगवा जयराम, पीतपुर व बरेठा गांव में टीम ने जाकर 124 मरीजों का चेकअप किया। जिसमें 46 मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। इनका इलाज शुरू कर दिया गया है।

राज्य स्तरीय टीम ने देखी हकीकत
राज्य स्तरीय दल ने सोमवार को सीएमओ डॉ. आरके नैय्यर के साथ जिला अस्पताल में बने फीवर हेल्पडेस्क का निरीक्षण किया। तदुपरांत पैथालॉजी की स्थिति देखी। जहां पर सबकुछ सामान्य मिला। इसके बाद गोंदलामऊ के नटवलग्रंट व खैराबाद के ग्राम बभुरी का भ्रमण कर वहां दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।

राज्य स्तरीय दल में संयुक्त निदेशक डॉ. सचिन वैश्य, एडी मलेरिया डॉ. सुनील रावत, वरिष्ठ कीट विज्ञानी डॉ. मानवेंद्र त्रिपाठी, वरिष्ठ प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ एमपी कठेरिया व धीरज पांडेय शामिल थे।

मरीजों को बांटी गईं दवाएं
अटरिया/सीतापुर। गोंदलामऊ के बाद अब बुखार अटरिया इलाके में फैलना शुरु हो गया है। सोमवार को सीएचसी सिधौली व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अटरिया की टीम ने सघनापुर में 69, आइथापुर में 47 व सिंहपुर में 63 मरीजों का चेकअप कर दवाईयां वितरित की। इस टीम में डॉ. वेदप्रकाश, डॉ. श्याम बाबू मिश्र, डॉ. रुपाली, डॉ. रमेश गुप्ता व नेहा सिंह शामिल हैं।

महामारी के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका सीएम का पुतला
सीतापुर। जिला कांग्रेस कमेटी ने ब्लॉक गोंदलामऊ के ग्राम नटवलग्रंट में महामारी से लगातार हो रही मौतों का जमकर विरोध किया गया। सोमवार को कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष विनीत दीक्षित की उपस्थिति में लालबाग चौराहे पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।


इस दौरान उन्होंने जमकर सरकार विरोधी नारेबाजी की। ग्राम में फैल रही महामारी व मर रहे लोगों का जिम्मेदार दोषी जिला प्रशासन को ठहराया। शीघ्र गांव में स्वास्थ्य सुविधा के साथ-साथ विकास एवं आर्थिक सहायता यथाशीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की। इस अवसर पर संतोष भार्गव व शुभम शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed