{"_id":"5b3e60fe4f1c1b77468b4cba","slug":"111530814718-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाने को लेकर बराती व जनाती भिड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाने को लेकर बराती व जनाती भिड़े
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमकर चले लाठी-डंडे, दुल्हन का देवर व चचिया ससुर जख्मी
पिसावां (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में खाने को लेकर जनाती व बारातियों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इससे दुल्हन का देवर व चचिया ससुर समेत कई लोग जख्मी हो गए। विवाद की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाह की अन्य रस्मों को पूरा कराया और बारात को विदा किया। पुलिस ने दूल्हा पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के सरायजीत निवासी जयप्रकाश के पुत्र रविप्रकाश का विवाह पिसावां थाना क्षेत्र के ग्राम सतनापुर निवासी होरीलाल की पुत्री से तय था। बुधवार की रात बारात सतनापुर गांव में पहुंची। यहां पर खाना परोसने को लेकर जनातियों व बारातियों में विवाद हो गया।
तकरार इस कदर बढ़ी कि जमकर लाठी-डंडे चले। इससे दूल्हे का भाई मनमोहन, चाचा जयनारायन, चचेरा भाई विजय, बहनोई धर्मेंद्र जख्मी हो गए। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विवाह की रस्मों को पूरा कराया।
विज्ञापन
घटना के संबंध में विजय ने महोली कोतवाली क्षेत्र के इंद्रौली निवासी सुरेंद्र व 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि वैवाहिक कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हो गया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।