फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   हाइवे पर महिला से पर्स छीनने का प्रयास, बाइक गिरी

हाइवे पर महिला से पर्स छीनने का प्रयास, बाइक गिरी

Thu, 08 Feb 2018 12:33 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
हाइवे पर महिला से पर्स छीनने का प्रयास, बाइक गिरी
कमलापुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में बुधवार की दोपहर नेशनल हाईवे पर बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने दूसरी बाइक पर जा रही एक महिला से पर्स छीनने का प्रयास किया। इस वजह से महिला की बाइक सड़क पर गिर गई। जिससे महिला व उसके दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


कानपुर के किदवई नगर थाना क्षेत्र के ग्राम उस्मानपुर निवासी कालोनी निवासी मो. रईस, अपने भाई मो. अनीस व बहन सब्बो के साथ मेहमानी में सीतापुर आया था। यहां से बुधवार की दोपहर तीनों बाइक से अपने घर के लिए चल दिए।
विज्ञापन


रास्ते में कमलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम ककैया पारा के निकट बाइक से पीछा कर रहे बदमाशों ने सब्बो का पर्स छीनने का प्रयास किया। बदमाश पर्स तो नहीं छीन सके, लेकिन झटका लगने से रईस बाइक पर नियंत्रण खो बैठा। इससे बाइक हाईवे पर ही गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह नजारा देख करीब के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण शोर मचाते हुए घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। उन्हें अपनी तरफ बढ़ते देख बदमाश भाग गए। तब तक रईस, अनीस व सब्बो घायल हो चुके थे। एसओ एके सिंह ने बताया कि इस बाबत कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed