फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   नकली शराब बनाने का भंडाफोड़

नकली शराब बनाने का भंडाफोड़

Sun, 31 Dec 2017 12:06 AM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
नकली शराब बनाने का भंडाफोड़
नकली शराब बनाते एक को दबोचा
विज्ञापन


सीतापुर। जिला आबकारी टीम ने शनिवार को कमलापुर में छापा मार नकली शराब बना रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

टीम ने मौके से 70 लीटर अल्कोहल बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। जबकि आरोपी का पुत्र मौके से भाग निकला।

जिला आबकारी अधिकारी सुनील कुमार दुबे ने आबकारी व पुलिस टीम के साथ कमलापुर के ग्राम सुरैचा में छापा मारा। यहां पर पुलिस ने रामखेलावन को अवैध शराब बेचते गिरफ्तार किया।


हालांकि इस दौरान उसका पुत्र प्रकाश मौके से निकल भागा। आबकारी अधिकारी ने बताया कि ये लोग नकली शराब बनाकर बेचते थे।

मौके से शराब बनाने के लिए रखी 70 लीटर अल्कोहल व पांच लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। इसके अलावा 22 पौव्वे भी बरामद हुए हैं। आबकारी अधिकारी ने बताया कि बरामद अल्कोहल से करीब 1000 लीटर तक नकली शराब बना सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed