फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   कोतवाली के सामने छात्रा के गले से चेन खींच ले गए बदमाश

कोतवाली के सामने छात्रा के गले से चेन खींच ले गए बदमाश

Thu, 19 Oct 2017 12:03 AM IST
Updated Thu, 19 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली के सामने छात्रा के गले से चेन खींच ले गए बदमाश
सीतापुर। शहर कोतवाली के ठीक सामने बाइक सवार बदमाशों ने साइकिल सवार छात्रा के गले से सोने की चेन खींच ली और भाग निकले।
विज्ञापन


सरेराह हुई इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पीड़िता ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। मोहल्ला जेल रोड निवासी दीपक शुक्ला की पुत्री श्रुति बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा है।

वह शास्त्री नगर स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाती है। बुधवार दोपहर कोचिंग पढ़ने के बाद श्रुति साइकिल से घर के लिए चल दी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन


इससे पहले कि श्रुति कुछ समझ पाती, एक बदमाश ने गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन खींच ली और निकल भागे। घटना से छात्रा इस कदर घबरा गई, कि वह भागकर सीधे कोतवाली में पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक पुलिस हरकत में आती, बदमाश फरार हो चुके थे। घटना के संबंध में पीड़ित परिवार ने बताया कि बदमाश करीब 30 हजार रुपये कीमत की चेन की लूट ले गए हैं।

कोतवाली के सामने हुई इस वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। सीओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का राजफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed