{"_id":"6af33c0a2b340981dd00c286","slug":"accusation-of-destroying-a-mustard-crop-by-driving-a-tractor-through-the-field-meerut-news-c-44-1-smrt1055-114171-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: खेत में ट्रैक्टर चलाकर सरसों की फसल उजाड़ने का आरोप, चार के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: खेत में ट्रैक्टर चलाकर सरसों की फसल उजाड़ने का आरोप, चार के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन
विरोध करने पर अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। गांव बपारसी में कृषि भूमि पर बोई गई सरसों की फसल को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने दो नामजद और दो अज्ञात लोगों पर फसल उजाड़ने तथा विरोध करने पर धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कंकरखेड़ा निवासी राजदुलारी पत्नी प्रेम सिंह के अनुसार, उन्होंने गांव बपारसी में कृषि भूमि खरीदी थी। इस पर 13 अक्तूबर को सरसों की बोआई कराई थी। सात नवंबर को वह खेत पर फसल देखने पहुंची तो कुछ लोग ट्रैक्टर से फसल नष्ट करते मिले।
आरोप है कि उन्होंने इसका विरोध करते हुए पुलिस को सूचना देने की बात कही तो आरोपियों ने अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी मौके से चले गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --