{"_id":"5967bd0d4f1c1b80328b456b","slug":"111499970829-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण से लूट का प्रयास, एक को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीण से लूट का प्रयास, एक को दबोचा
Updated Fri, 14 Jul 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण से लूट का प्रयास, एक को दबोचा
लहरपुर (सीतापुर)। बिसवां से गांव जा रहे एक दुग्ध कारोबारी से दो बदमाशों ने लूटपाट की कोशिश की। विरोध पर राहगीरों ने एक को दबोच लिया। एक अन्य बदमाश भाग निकला। सूचना पुलिस को दी गई है।
लहरपुर के मुन्नापुरवा निवासी अनिल कुमार दुग्ध का कारोबार करते हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार को वह बिसवां से 50 हजार रुपये लेकर वाहन से मुन्नापुरवा व तालगांव मार्ग पर गांव जाने वाले मोड़ पर उतरा था। यहां से वह गांव की ओर जा रहा था। इसी बीच उसे दो लोगों ने रोक लिया और लूटपाट करने लगे। विरोध करने व शोर मचाने पर राहगीर आ गए और लूटपाट कर रहे एक व्यक्ति को पकड़ लिया। उसका दूसरा साथी भाग निकला। पकड़े गए आरोपी का नाम लहरपुर के गोपालपुर निवासी अशोक बताया जा रहा है। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।