फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : inter state cyber gang member arrested from up swindling lakhs posing as police

बिहार: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी यूपी के देवरिया से गिरफ्तार, कई राज्यों में शिकायतें

Mon, 12 Oct 2026 08:54 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 12 Oct 2026 08:54 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर में साइबर पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा करते हुए उत्तर प्रदेश के देवरिया से टीपू कुशवाहा को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह ने सीबीआई और पुलिस अधिकारी बनकर रागिनी देवी को गिरफ्तारी का डर दिखाया

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : inter state cyber gang member arrested from up swindling lakhs posing as police
अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर की साइबर पुलिस की टीम ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का बड़ा खुलासा किया है। जांच में पता चला है कि गिरोह के सदस्यों ने खुद को सीबीआई और पुलिस अधिकारी बताकर रागिनी देवी को फोन किया।

विज्ञापन


परिवार के किसी सदस्य की गिरफ्तारी का डर दिखाकर उनसे 3.47 लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में साइबर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के निवासी टीपू कुशवाहा को गिरफ्तार किया है। टीम ने उसके पास से ठगी में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन बरामद किया है। इस मामले की जानकारी साइबर डीएसपी हिमांशु कुमार ने दी।

विज्ञापन

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से साइबर अपराधी पुलिस अधिकारी बनकर आम लोगों को लगातार फोन कर रहे हैं। इस दौरान शातिर अपराधी परिवार के किसी सदस्य की गिरफ्तारी की बात कहकर लोगों को डराते हैं और डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में रागिनी देवी नाम की महिला को अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय व्हाट्सएप नंबरों से फोन किया गया। कॉल करने वालों ने खुद को सीबीआई अधिकारी और पुलिसकर्मी बताया। इसके बाद गिरफ्तारी का डर दिखाकर उनसे कुल 3,47,999 रुपये की ठगी कर ली गई। मामले की जांच के दौरान पुलिस को कई अन्य म्यूल खातों की जानकारी मिली है। इन खातों से जुड़े मामलों में ओडिशा, झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों से शिकायतें प्राप्त हुई हैं।

साइबर पुलिस की टीम ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और विभिन्न बैंकों में इस्तेमाल किए गए म्यूल खातों का विश्लेषण किया। इसके बाद ठगी में इस्तेमाल किए गए बैंक खाते के धारक की पहचान टीपू कुशवाहा के रूप में हुई। पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।



ये भी पढ़ें- बिहार: डायन बताकर महिला को लाठी-डंडों से पीटा, मौत के बाद आरोपियों के घर पर शव रखकर प्रदर्शन; छह लोगों पर केस

वहीं, इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए साइबर डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के बैंक खाते के खिलाफ अन्य राज्यों से भी शिकायतें दर्ज मिली हैं। यही नहीं, उसके खाते के जरिए साइबर ठगी के अन्य मामलों में भी लेन-देन होने की आशंका है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और अन्य संभावित कड़ियों की जांच कर रही है। साइबर ठगी में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड

अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed