{"_id":"5c3e2a38bdec22733e07af3d","slug":"101547577912-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महज 27 लोगों को मिला न्याय, बाकी मायूस लौटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महज 27 लोगों को मिला न्याय, बाकी मायूस लौटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की सात तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 505 शिकायतें
सीतापुर। जिले की सात तहसीलों में मंगलवार को हुए संपूूर्ण समाधान दिवस पर अफसरों को जनता ने अपनी समस्याएं बताई और उन्हें विभिन्न मसलों की अलग-अलग दरख्वास्तें दीं। समूचे जिले में 505 शिकायतों में से महज 27 मामले निपटे। बाकी फरियादियों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।
हालांकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के हवाले कर उनका समाधान 7 दिन में करने के निर्देेश दिए। महमूदाबाद तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम शीतल वर्मा ने 192 लोगों की समस्याएं सुनीं। मौके पर उनके द्वारा तीन मामलों का निस्तारण किया गया।
शेष को समाधान करने के लिए उन्हें संबंधित विभागों के सुपुर्द कर दिया। बाद में उन्होंने अफसरों को शिकायती मामलों के निस्तारण में तेजी लाने को कहा। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली सभी शिकायतों का फौरी तौर पर निस्तारण किया जाए। जिससे कि उन्हें तहसीलों की भागदौड़ न करनी पड़े।
विज्ञापन
इनके समाधान में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। सदर तहसील में आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम पूर्णिमा सिंह ने 47 लोगों की शिकायतें सुनीं। चार शिकायतें निपटाई गईं।
तहसील लहरपुर में एसडीएम सुरेश कुमार ने 29 शिकायती पत्र आए। इनके सापेक्ष छह शिकायतों का समाधान किया गया। तहसील सिधौली में आरए फारुखी को 85 लोगों ने अपनी समस्या बताई और उन्हें शिकायती पत्र भी दिए। उनके द्वारा चार मामले निपटाए गए। तहसील मिश्रिख में एसडीएम राजीव पांडेय ने 73 लोगों की समस्याएं सुनीं। मौके पर उनके द्वारा चार निपटाए गए।
तहसील महोली में एसडीएम नीरज पटेल ने 42 लोगों की समस्याएं सुनीं। पर एक भी शिकायत निपटाई नहीं जा सकी है। तहसील बिसवां में एसडीएम शशि भूषण राय ने 37 में से छह शिकायतों का समाधान किया गया है। शेष शिकायतों को पृष्ठांकित कर एक सप्ताह के अंदर संबंधित अधिकारी को निस्तारित करने के निर्देश दिए।