फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   crime

हत्या कर फेंके गए प्रेमी का 10 दिन बाद नहर में मिला शव

Mon, 03 Jan 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
crime
फोटो-19 सीतापुर के महमूदाबाद में शव मिलने के बाद रोते-बिलखते परिजन। - संवाद - फोटो : SITAPUR
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में करीब दस दिन पूर्व प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे युवक की हत्या करने के बाद नहर में फेंका गया शव रविवार को उतराता मिला है। जबकि प्रेमिका का शव घर में फंदे पर लटकता मिला था। युवती के परिजनों ने प्रेमी युगल की हत्या कर दी थी। आरोपियों से पूछताछ के बाद घटना का खुलासा होने पर पुलिस ने नामजद आरोपियों को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

महमूदाबाद इलाके के मुस्तफाबाद निवासी रंजीत कुमार (24) बीते दिनों गुरुवार की रात घर से निकला था। इसके बाद से उसका पता नहीं चल सका। युवक का गांव की ही एक 20 वर्षीय युवती के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। देर रात युवती के बुलाने पर रंजीत उसके घर गया था। युवक के पिता ने बताया था कि युवती ने गांव के छोटू के नंबर पर कॉल कर जानकारी दी कि, उसके परिजनों ने रंजीत को पकड़ लिया है। उसे बचा लो नहीं तो मार डालेंगे। छोटू से सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन वहां पर युवक नहीं मिला। कुछ देर बाद युवती का शव घर में फंदे पर लटका मिला था। लापता युवक के पिता ने युवती के परिजनों पर दोनों की हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप था कि प्रेमी युगल की हत्या करने के बाद शव को नहर में फेंक दिया, जबकि युवती को फंदे पर लटका दिया है। घटना के पीछे ऑनर किलिंग की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन शुुरुआती दौर में पुलिस ऑनर किलिंग की घटना से इंकार कर रही थी। मामले में गहराई से जांच शुरू हुई तो मामला ऑनर किलिंग का पाया गया।
विज्ञापन

लापता रंजीत के पिता सुभाष की तहरीर पर पुलिस ने युवती के पिता, उसके दो पुत्रों आलम और आजम पर हत्या का केस दर्जकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के सामने कुबूला था कि रात में युवक को बेटी के पास देखकर उसके पिता ने बेटों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। शव को नहर में फेंक दिया था। इसके बाद से महमूदाबाद पुलिस, एसडीआरएफ, गोताखोरों की टीमें 24 दिसंबर से युवक की तलाश में नहर को खंगाल रही थी। रविवार को भी युवक की तलाश में टीमें लगी थी, इस बीच महमूदाबाद इलाके में नूरपुर-पैंतेपुर पुल के बीच से होकर गुजरी शारदा सहायक नहर में युवक का शव उतराता मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ महमूदाबाद रविशंकर प्रसाद ने बताया कि शव नहर से बरामद हो गया है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की जेब से युवती व रंजीत का मोबाइल, पर्स भी मिले हैं। मामले में जांच की जा रही है। जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed