{"_id":"61b3a537d2efa7220c00c7db","slug":"crime-sitapur-news-lko608372369","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीली धातु के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीली धातु के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमलापुर/सीतापुर। कस्बे के महोली क्रासिंग पर कमलापुर पुलिस ने अपनी चेकिंग के दौरान ठग गिरोह के सरगना को पकड़ा है। यह गिरोह महिलाओं को अपना निशाना बनाकर उनसे पैसे और गहने की ठगी करते थे। पुलिस ने इस गैंग के लीडर को हिरासत में लिया है। पूछताछ के बाद चुराए और ठगे गहने को बरामद किया है। शुक्रवार को कस्बा चौकी प्रभारी प्रशांत भदौरिया अपने हमराही उमेश रजक के साथ गश्त कर रहे थे। इस युवक की सूचना मुखबिर ने दी। चौकी इंचार्ज ने तुरंत उक्त स्थान पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। जमा तलाशी में 1,800 ग्राम पीली धातु को बरामद किया। पूछताछ में अपना नाम प्रेम निवासी रामादेवी, थाना चकेरी, कानपुर बताया। थाना प्रभारी मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि युवक एक मामले में वांछित चल रहा था।
ऐसे बनाते थे महिलाओं को निशाना
कमलापुर पुलिस ने बताया कि यह गिरोह पहले राह चलती महिलाओं से बातचीत करता था। फिर उन्हें अपने विश्वास में लेने के लिए तंत्र-मंत्र का सहारा लेता था। फि र बाद में उनकी सारी ज्वैलरी और नगदी को लेकर उसे 10 मिनट में दोगुना करने का झांसा देकर वहां से फ रार हो जाते थे।
पुलिस के नाम पर भी की ठगी
पुलिस की मानें तो कभी-कभी यह गैंग पुलिस के नाम पर भी ठगी करता था। कई महिलाओं को यह गैंग बताता था कि आगे पुलिस की चेकिंग चल रही है। महिलाओं से कहता था कि पुलिस उनके जेवर के कागजात देखेगी, और नहीं रहने पर जब्त कर लेगी। वह कई महिलाओं से गहने कुछ देर के लिए रखने के लिए लेते थे और फिर वहां से गहना लेकर भाग जाते थे।
विज्ञापन
कई महिलाओं को बनाया शिकार
कमलापुर थाना प्रभारी मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि इस गैंग ने प्रदेश में अब तक सैकड़ों महिलाओं को अपना शिकार बनाया है। पुलिस ने गिरफ्तार गैंग का सरगना प्रेम पुत्र नारायण निवासी रामादेवी थाना चकेरी कानपुर के पास से महिलाओं की ज्वैलरी बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि बाकी सदस्यों की तलाश की जा रही है। जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। पुलिस ने कहा कि गैंग का आपराधिक इतिहास काफ ी लंबा भले न हो लेकिन कारनामे काफ ी बड़े-बड़े हैं।