{"_id":"6175a716f34a0b465452665f","slug":"crime-sitapur-news-lko601562780","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवा चौथ पूजने जा रही महिला से चेन लूट ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवा चौथ पूजने जा रही महिला से चेन लूट ले गए बदमाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैराबाद (सीतापुर)। रविवार को करवा चौथ की पूजा करने के लिए पति और बेटे के साथ घर जा रही महिला से अपॉचे बाइक सवार दो बदमाश सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। बाइक सवार ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल सकी। दिन दहाड़े हाईवे पर हुई लूट की वारदात से सनसनी फैल गई है। पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
आवास विकास निवासी अमरेंद्र सिंह मूल रूप से तालगांव इलाके के मानपुर के निवासी हैं। रविवार को पत्नी मंजू सिंह करवा चौथ का व्रत थी। पूजन के लिए वह अपने पति और बेटे अमन सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर पैतृक गांव जा रहीं थीं। बताया जाता है कि बाइक सवार लोग खैराबाद इलाके में हाईवे पर स्थित होटल के पास पहुंचे थे, इस बीच पीछे से आ रही सफेद रंग की अपाचे बाइक पर सवार दो लुटेरों ने चलती बाइक से मंजू के गले से सोने की चेन लूट ली, और मौके से भागने लगे।
घटना को देखकर बाइक से बदमाशों का खैराबाद की मछरेहटा चौकी पीछा किया गया, लेकिन सामने से आ रहे ट्रक का फायदा लेकर बदमाश मौके से भागने में कामयाब रहे। महिला के मुताबिक, लूटी गई चेन करीब दो तोले की है। जिसकी कीमत करीब एक लाख है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच पड़ताल की है। एसओ खैराबाद अरविंद सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है।
विज्ञापन
मैनुअल पुलिसिंग के साथ फुटेज खंगाल रही पुलिस
हाईवे पर दिनदहाड़े हुई चेन स्नेचिंग की घटना के बाद जागे खैराबाद एसओ अरविंद सिंह बदमाशों को पकड़ने के लिए मैनुअल पुलिसिंग के साथ ही सीसीटीवी की फुटेज का भी सहारा ले रहे हैं। एसओ, दंपती जहां से चले थे, वहां से लेकर घटनास्थल तक आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को निकलवाने में लगे हुए हैं।