{"_id":"613510d28ebc3ef2c63b34c4","slug":"crime-sitapur-news-lko5942297196","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी नहीं आई तो युवक ने खुद को गोली से उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी नहीं आई तो युवक ने खुद को गोली से उड़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांडा (सीतापुर)। थाना सकरन इलाके में रविवार की सुबह एक युवक ने अवैध असलहे से गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के पीछे पंजाब में रह रही पत्नी से घर न आने को लेकर हुए विवाद की वजह बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से वारदात में इस्तेमाल असलहे को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
सकरन इलाके के गांव कम्हरिया महरिया निवासी शैलेंद्र वर्मा (35) ने रविवार की सुबह घर के कमरे में खुद को गोली मार ली। गोली लगते ही मौके पर लहूलुहान होकर गिर गया। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां पर युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा था। उसे फौरन सांडा अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना को लेकर मृतक के परिजन कुछ भी बोलने और बताने को तैयार नहीं थे। हालांकि, गांव में हो रही चर्चाओं की माने तो युवक काम के सिलसिले में पंजाब गया था। पंजाब में काम करने के दौरान उसका वहीं की निवासी एक युवती से प्रेम हो गया। दोनों ने शादी कर ली थी।
विज्ञापन
बताते हैं कि विवाह के बाद युवक पत्नी को लेकर कई बार गांव आया, लेकिन इधर लंबे समय से पत्नी गांव नहीं आ रही थी। इसी को लेकर दंपती के बीच विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि इसी विवाद से परेशान होकर युवक ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। वहीं इस बारे में एसओ सकरन पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि युवक का पत्नी से घर आने को लेकर विवाद चल रहा था। पत्नी घर नहीं आ रही थी। बताया कि इसी बात को लेकर युवक ने गोली मारकर जान दे दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई होगी।