{"_id":"612931f78ebc3e137c2773ee","slug":"crime-sitapur-news-lko593040045","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने असलहे के बल पर नकदी और मोबाइल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने असलहे के बल पर नकदी और मोबाइल लूटा
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह साइकिल से घर आ रहे युवक से बाइक सवार बदमाश नकदी और मोबाइल छीनकर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते हरकत में आई पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ के बाद दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
इमलिया सुल्तानपुर इलाके के मढ़ीपुरवा मजरा अंबोवा निवासी रामचंद्र शुक्रवार की सुबह जिला मुख्यालय पर किराना दुकान पर काम करता है। शुक्रवार को काम करके घर आ रहा था। बताते है कि गांव के पास पहुंचने से पहले बाइक पर सवार दो बदमाशों ने रोक लिया। विरोध करने पर असलहा तानकर उसके पास मौजूद नकदी, मोबाइल छीनकर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही एसओ इंद्रजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पीड़ित से पूछताछ और हुलिया के आधार पर पुलिस ने कुछ ही देर में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। एसओ इंद्रजीत सिंह ने बताया कि दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।