फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   crime

बदमाशों को पकड़ने में महिला की हत्या

Sun, 25 Jul 2021 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
crime
फोटो-01 जिला अस्पताल में रोते बिलखते मृतक विनीता के परिवारीजन। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
महाराजनगर (सीतापुर)। कोतवाली तालगांव इलाके में शनिवार की देररात घर से चोरी कर भाग रहे बदमाश को पकड़ने के दौरान महिला की गोली मारकर महिला की हत्या कर दी। जबकि असलहे की बटों से मृतका के पति, देवर और देवरानी को घायल कर दिया है। दो बदमाश मौके से फरार हो गए। बदमाशों के एक साथी को परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से दबोच लिया है। वारदात में तीन बदमाश शामिल थे। मौके पर पहुंचे एसपी व एएसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया। मामले में पुलिस ने एक नामजद व दो अज्ञात एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

तालगांव इलाके के अग्गरपुर मजरा बंभनावा निवासी रसमहेत शनिवार की रात परिवार के साथ घर में सो रहे थे। देररात बदमाश घर में दाखिल हुए और जेवरात समेत 16 हजार की नकदी चोरी कर भागने लगे। घर से भागने के लिए बदमाश छत पर चढ़े। तभी बदमाशों की आहट से गृहस्वामी की बेटी ममता ने शोर मचा दिया। बदमाश नीचे उतरा आए दरवाजा खोलकर भागने की कोशिश में थे। ममता की मां विनीता (38) ने एक बदमाश के पैर को पकड़ लिया। इस बीच विनीता के पति, देवर संतोष, देवरानी अनीता भी मौके पर आ गई और बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों और परिवार के बीच हाथापाई शुरू हो गई। हाथापाई होते हुए बदमाश और परिवार के लोग घर से बाहर आ गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना पाकर मौके की ओर ग्रामीण दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आते देखकर पकड़े जाने के डर से एक बदमाश ने महिला विनीता को गोली मार दी, जबकि उसके पति, देवर और देवरानी को असलहे की बटों, डंडों से वारकर घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश मौके से भागने लगे। भागते समय दो बदमाश निकल गए, जबकि एक खेतों में लगे कंटीले तारों में फंसकर गिर गया। इसी बीच पीछा कर रहे परिजन और ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर विनीता की मौत हो गई। जबकि अन्य तीनों को भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी आरपी सिंह, एएसपी नार्थ राजीव दीक्षित, सीओ लहरपुर समेत आस-पास के कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। घटना को लेकर सर्वेश ने पुलिस को तहरीर दी है। सीओ लहरपुर राजूकुमार शाव ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पकड़े गए बदमाश देशराज को नामजद और दो अज्ञात पर एफआईआर की गई है। फरार हुए बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा होगा।
घटना के खुलासे के करीब पुलिस, कई संदिग्ध हिरासत में
वारदात के दौरान मौके से पकड़े गए बदमाश से पूछताछ के बाद घटना के खुलासे में लगी पुलिस की मुश्किलें काफी कम हो गई हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बदमाश ने पूछताछ में मौके से भागने वाले बदमाशों की संख्या दो से तीन बताई है। बदमाश देशराज ने फरार हुए बदमाशों के नाम और पते बताए हैं। पुलिस ने 7 से 8 संदिग्धों को हिरासत में ले रखा है। बदमाशों के नाम और पते की जानकारी होने के बाद माना जा रहा है कि पुलिस खुलासे के बेहद करीब है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार घटना का खुलासा पुलिस कर देगी।

...तो शटरिंग करने वालों ने की मुखबिरी
रामहेत के घर चोरी करने की मुखबिरी उसके घर में कुछ दिन पूर्व शटरिंग करने आने वाले लोगों ने की है। ये बात पुलिस की अबतक की जांच में सामने आई है। एएसपी नार्थ का कहना है कि गृहस्वामी के घर के कुछ हिस्से में निर्माण कार्य चल रहा था, जिसमें कुछ दिन पूर्व कुछ लोग शटरिंग करने आए थे। पुलिस की जांच में सामने आया है कि उन लोगों ने घटना की मुुखबिरी की है। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है।

फोटो-02 तालगांव थाना क्षेत्र के अग्गरपुर गांव में बदमाशों द्वारा मारी गई गोली से हुई महिला की मौत क

फोटो-02 तालगांव थाना क्षेत्र के अग्गरपुर गांव में बदमाशों द्वारा मारी गई गोली से हुई महिला की मौत क- फोटो : SITAPUR

फोटो-03 मृतक विनीता की फाइल फोटो।

फोटो-03 मृतक विनीता की फाइल फोटो।- फोटो : SITAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed