फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   crime

तालाब में मिला ममेरे भाई-बहन का शव

Tue, 29 Sep 2020 07:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
crime
महमूदाबाद में घटना स्थल का निरीक्षण करती पुलिस। - फोटो : SITAPUR
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में सोमवार शाम से लापता एक युवक व उसकी ममेरी बहन का शव छपरतला तालाब में मिला। भाई-बहन के शव मिलने से कस्बे में हड़कंप मच गया। खबर पाकर पुलिस व परिवारीजन मौके पर पहुंचे। परिवार वालों की मांग पर पुलिस ने दोनों शवों को बिना पोस्टमार्टम उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन

महमूदाबाद के नई बाजार दक्षिणी वार्ड निवासी पवन कुमार राठौर की आठ वर्षीय बेटी आरोही इसी वार्ड के निवासी अपने फुफेरे भाई शिवम राठौर (20) पुत्र स्व. राजकुमार के साथ सोमवार की शाम करीब आठ बजे मोमोज खाने साइकिल से निकली थी। इसके बाद शिवम व आरोही घंटों बाद में घर वापस नहीं लौटे। इस पर परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने दोनों की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी जब कहीं दोनों का कोई पता नहीं चला तो परिजनों मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने भी बच्चों का पता लगाया, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब सात बजे सिधौली मार्ग स्थित छपरतला तालाब में एक शव देखे जाने की सूचना मिली। इस सूचना पर परिजनों के साथ भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पाकर सीओ शंकर प्रसाद, कोतवाल अनिल पांडेय सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने मछली पालन करने वाले भोला व उसके साथियों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। शिवम के साथ आरोही का शव भी उससे लिपटा हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साथ दो शव बाहर आते ही कोहराम मच गया। पुलिस ने परिवार वालों के अनुरोध पर दोनों शवों का पंचनामा भरकर बिना पोस्टमार्टम कराए सौंप दिया। जिसके बाद परिवार के लोगों ने दोनों शवों के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed