{"_id":"5f5f92258ebc3e57c05d12a5","slug":"crime-sitapur-news-lko540129677","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके से लायी बकरी बेची तो पत्नी ने फंदे से लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके से लायी बकरी बेची तो पत्नी ने फंदे से लटककर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहरपुर। कोतवाली क्षेत्र के रोसिंहपुर गांव में एक महिला ने बकरी बेचने पर पति के विरोध करने से आहत होकर फंदे से लटक कर जान दे दी। मामले में मृतका के बेटे ने अपने पिता के खिलाफ तहरीर दी है।
लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के रोसिंहपुर गांव निवासी किशोरी देवी (45) पत्नी रामकिशोर अपने मायके से एक बकरी लाई थी। जिसको उसने बीते दिनों बेच दी थी। बकरी बेचने पर उसका पति नाराज हुआ। उसने उसे बुरा भला कहा। जिससे परेशान होकर महिला ने फंदे से लटक कर जान दे दी।
घटना को लेकर मृतका के बेटे विकास ने अपने पिता के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि उसके पिता ने उसकी मां को प्रताड़ित किया। जिसकी वजह से उसकी मां ने फंदे से लटककर जान दे दी है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।