फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   crime

810 लीटर अवैध शराब जब्त, 77 गिरफ्तार

Wed, 09 Sep 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
crime
सीतापुर। अवैध शराब की धर पकड़ के बुधवार को जिले भर में अभियान चलाया गया। महज पांच घंटे के भीतर ही पुलिस ने 810 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 77 कारोबारियों को दबोच लिया। 18 फैक्टरियों का भी भंडाफोड़ किया है। पांच हजार लीटर लहन भी नष्ट की गई है। 61 मामले दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन

एसपी आरपी सिंह के आदेश पर एएसपी उत्तरी डॉ. राजीव दीक्षित, एएसपी साउथ एनपी सिंह के नेतृत्व में पूरे जिले में यह अभियान चलाया गया। सबसे बड़ी कार्रवाई शहर कोतवाली पुलिस ने की है। कोतवाली पुलिस ने शराब बनाने की दो भाट्ठियों का भंडाफोड़ कर सात लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 65 लीटर कच्ची शराब भी बरामद की है। इसी तरह इमलिया सुल्तानपुर पुलिस ने शराब की दो भट्ठियों का भंडाफोड़ कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर 40 लीटर शराब भी बरामद की है।
विज्ञापन

इसी तरह रामपुर मथुरा पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर 10 लीटर शराब, शराब बनाने की एक फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। संदना पुलिस ने भी तीन लोगों को 30 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर दो भट्ठियों भी पकड़ी हैं। सकरन पुलिस ने चार लोगों को पकड़ कर उनके कब्जे से न सिर्फ 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की बल्कि एक अवैध शराब बनाने की भट्टी भी पकड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिधौली कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के पास से 20 लीटर शराब बरामद कर एक भट्टी का भंडाफोड़ किया है। मछरेहटा पुलिस ने चार लोगों के पास से 30 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने की दो भट्ठियों का भंडाफोड़ किया है। अटरिया पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर 40 लीटर शराब बरामद की है। साथ ही दो शराब भट्ठियों का भी भंडाफोड़ किया है। सदरपुर पुलिस ने दो लोगों के पास से 30 लीटर शराब व एक शराब की भट्टी पकड़ी है। मानपुर पुलिस ने तीन लोगों से 35 लीटर शराब व एक शराब की भट्टी पकड़ी है।
बिसवां कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के पास से 40 लीटर शराब और शराब बनाने की भट्टी का भंडाफोड़ किया है। रामपुर कला पुलिस ने दो लोगों से 10 लीटर कच्ची शराब व एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। तंबौर पुलिस ने तीन लोगों से 30 लीटर शराब व शराब बनाने की भट्टी पकड़ी है। महोली कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के पास से 30 लीटर शराब बरामद की है। इसी तरह खैराबाद पुलिस ने चार लोगों से 40 लीटर, महमूदाबाद पुलिस ने दो लोगों से 20 लीटर, तालगांव पुलिस तीन लोगों से 30 लीटर, रामकोट पुलिस ने दो लोगों से 15 लीटर, हरगांव पुलिस ने तीन लोगों से 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है।

थानगांव पुलिस ने तीन लोगों से 60 लीटर, कमलापुर पुलिस ने तीन लोगों से 25 लीटर, रेउसा पुलिस ने दो लोगों से 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। लहरपुर कोतवाली पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 40 लीटर, मिश्रिख पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए इन सभी 77 लोगों के खिलाफ कुल 61 मुकदमे दर्ज किए हैं। पांच हजार लीटर लहन को बरामद कर उसको भी पुलिस ने नष्ट करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed