{"_id":"5f57baca8ebc3e54cd35ef44","slug":"crime-sitapur-news-lko539167835","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसवां (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र के एक युवक ने सोशल साइट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र को गलत तरीके से पेश कर अभद्रता की। मामला संज्ञान में आने पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताते हुए पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सूत्र बताते हैं कि बिसवां कोतवाली क्षेत्र के चंदन महमूदपुर गांव निवासी अब्बास नाम के युवक ने सोशल साइट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र के साथ छेड़छाड़ कर उसे गलत व अभद्र तरीके पेश करते हुए वायरल किया था। इसकी जानकारी होने पर कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस से शिकायत की थी।
शिकायत का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि इस मामले में पुलिस ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है। कस्बा इंचार्ज विष्णु शर्मा ने खुद इस मामले में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में जांच चल रही है। जांचकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।