फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   crime

पंप कर्मी से मारपीट में दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 06 Sep 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
crime
हरगांव (सीतापुर)। कस्बे में स्थित चीनी मिल की अवध फिलिंग स्टेशन पर शुक्रवार को हरगांव के ही दो युवकों ने पेट्रोल भरवाते समय विवाद होने पर पंप कर्मी से मारपीट कर दी थी।
विज्ञापन

इस मामले में पंप कर्मी ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। हरगांव कस्बे में चीनी मिल की अवध फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप है।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप के कर्मचारी आशीष ने बताया शुक्रवार को हरगांव क्षेत्र के ही निवासी मंकू उर्फ कपिल पांडे, छोटू पेट्रोल भरवाने आए थे। इन लोगों ने पेट्रोल भरवाते समय उससे मारपीट कर दी। घटना को लेकर पंप कर्मी आशीष ने दोनों के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed