फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   crime

रिश्वतखोरी में मछरेहटा थाने के दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Sat, 05 Sep 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
crime
सीतापुर। कथित तौर पर रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के बाद मछरेहटा थाने के दो पुलिसकर्मी न सिर्फ निलंबित कर दिए गए हैं। बल्कि उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया है। अब पुलिस गिरफ्तार किए गए दोनों पुलिसकर्मियों को जेल भेजने की तैयारी में है। इस मामले की विभागीय जांच अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी द्वारा की जा रही थी।
विज्ञापन

मछरेहटा थाने में तैनात पुलिसकर्मियों का कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद पूरे महकमे में हड़कंप मच गया था। आनन-फानन में एसपी आरपी सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए न सिर्फ दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया, बल्कि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मछरेहटा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल जागेश प्रसाद व आरक्षी शिवकुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। साथ ही इन दोनों पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। इस मामले की विभागीय जांच अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी व मुकदमे की विवेचना सीओ मिश्रिख महेंद्र प्रताप सिंह कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए दोनों पुलिसकर्मियों को जेल भेजने की कार्रवाई प्रचलित है। सीओ मिश्रिख का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed