फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   crime

तंबौर और मछरेहटा में असलहा फैक्टरी पकड़ी

Tue, 01 Sep 2020 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
crime
तंबौर/मछरेहटा। तंबौर और मछरेहटा पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर इलाके में संचालित अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में निर्मित और अर्धनिर्मित असलहे-कारतूस बरामद किए हैं। मौके से पांच आरोपी पकड़े गए हैं।
विज्ञापन

एसओ तंबौर अमित भदौरिया ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम के साथ इलाके के तुलापूरवा मोड़ के पास घनी बाग में छापा मारा। जहां पर अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया गया। एसओ के मुताबिक, मौके से बाछेपुर निवासी रमेश, सोनवा निवासी बाबूराम को गिरफ्तार किया गया है। मौके से चार असलहे 315 बोर, एक 12 बोर, चार पुरानी बंदूकें 12 बोर, एक अर्धनिर्मित बंदूक 12 बोर, एक नाल 12 बोर, एक नाल 315 बोर और असलहा बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए हैं। एसओ ने बताया कि आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों पर पर तंबौर और रेउसा थाने में छह मामले पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसओ मछरेहटा राजेंद्र शर्मा ने बताया कि उन्होंने पुलिस टीम के साथ रामकोट और मछरेहटा सीमा पर स्थित गोपलापुर गांव के बाहर गन्ने के खेत में सटीक सूचना पर छापा मारा। जहां से बबलू, छोटक्के, जगदीश को पकड़ा गया। मौके से एक नाल बंदूक 315 बोर, एक असलहा, दो कारतूस, पांच अधबने असलहे बरामद हुए हैं। आरोपी जगदीश पर पहले से छह और बबलू पर एक और छोटक्के पर सात केस दर्ज हैं। सभी को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में मिश्रिख कोतवाल मनोज कुमार यादव और उनकी भी टीम शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed