फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   crime

महिला सिपाही को बाथरूम में बंद कर दो महिलाएं फरार

Mon, 17 Aug 2020 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
crime
सीतापुर। जिला महिला अस्पताल में बने सखी वन स्टॉप सेंटर में बंद दो महिलाएं महिला सिपाही को बाथरूम में बंदकर फरार हो गई हैं। पुलिस निगरानी से महिलाओं के भागने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

डफरिन में सखी वन स्टॉप सेंटर बना हुआ है, जहां पर महिला पुलिस की तैनाती होती है। यहां पर अपराध पीड़ित महिलाओं को रखा जाता है। पहले कोतवाली, थानों में महिलाओं को रोका जाता था, लेकिन अब पीड़िताओं को यहां पर रखा जाता है। इनकी सुरक्षा के लिए महिला पुुलिस है। बताते हैं कि सोमवार की देर शाम दो महिलाएं सुरक्षा में लगी महिला सिपाही को बाथरूम में बंद कर मौके से फरार हो गईं। काफी देर बाद इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन

दरवाजा खोलकर महिला सिपाही को बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही सीएमएस महिला अस्पताल डॉ. सुषमा कर्णवाल, सीओ सिटी योगेंद्र सिंह, शहर कोतवाल टीपी सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे अस्पताल का कोना-कोना छान मारा, लेकिन महिलाओं का कहीं पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाल टीपी सिंह ने बताया कि वन स्टॉप सेंटर से भागने वाली महिलाएं सिधौली और मछरेहटा इलाके की हैं। महिलाओं ने सिपाही से कहा कि बाथरूम में कोई गिर गया है। वह देखने के लिए गईं थी। इस बीच कुंडी बंद करके महिलाएं मौके से निकल गईं। उनकी तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed