{"_id":"5f3aaba38ebc3e3d131250a2","slug":"crime-sitapur-news-lko5354998179","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटकता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटकता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवता (सीतापुर)। रेउसा थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके गले में रस्सी का फंदा बंधा हुआ था। परिवार के लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं।
रेउसा थाना क्षेत्र के सेवता गांव निवासी अंबुज (25) पुत्र स्वर्गीय बल्लू का शव सोमवार की सुबह घर के बरामदे में पड़ा मिला। उसके गले में रस्सी बंधी हुई थी। जिससे परिवार के लोग उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं।
मृतक के भाई शुभम का कहना है कि रात को घर में भाई, भाभी और वह स्वयं तीन ही लोग थे। उसकी मां रिश्तेदारी में गई थी। शुभम का कहना है रात को अंबुज का एक दोस्त आया था। सब लोगों ने मिलकर लूडो खेला। उसके बाद उसे मिठाई में मिलाकर कुछ खिलाया गया। जिसके बाद उसे होश नहीं रहा। सुबह उसने अपने आपको मकान की छत पर पाया। उसका भाई बरामदे में मृत पड़ा था और रात को घर आया उसका दोस्त गायब था। उसने अपने भाई की हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
इस बारे में इंस्पेक्टर नोवेंद्र सिंह सिरोही का कहना है कि मृतक के परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने को कहा है। उन्हें हत्या की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थित साफ हो जाएगी। उसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।