{"_id":"5fd10e868ebc3e3b8a0c7100","slug":"crash-in-the-city-becomes-jam-passers-battling-sitapur-news-lko554019997","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में नासूर हो गया जाम, जूझ रहे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में नासूर हो गया जाम, जूझ रहे राहगीर
विज्ञापन
सीतापुर में रोडवेज चौराहे से रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर लगा लंबा जाम।
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। शहर की यातायात व्यवस्था भगवान भरोसे होकर रह गई है। नासूर बन चुकी जाम की समस्या दिन पर दिन गहराती जा रही है। जिम्मेदार बेफिक्र हैं। पूरा शहर जाम के झाम में जूझता रहता है। बुधवार को एक बार फिर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। हर चौराहे पर जाम लगा। वाहन दौड़ने के बजाए रेंगते नजर आए।
कुछचौराहों पर टीआई और यातायात पुलिस कर्मी जाम हटाने के लिए सड़कों पर नजर आएं, लेकिन लोगों को जाम की इस दुश्वारी से निजात नहीं दिला सके। कहीं यातायात पुलिस की बदइंतजामी तो कहीं पर लोगों की मनमानी से जाम लग रहा था।
बुधवार दोपहर तामसेनगंज पुलिस चौकी से लेकर पड़ाव, ट्रांसपोर्ट चौराहा से लेकर रोडवेज बस स्टॉप, पुलिस लाइंस तिराहा के आगे तक जाम इतना विकराल था कि तिल रखने की जगह नहीं थी। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कार सवार लोग काफी देर तक जाम में फंसे रहें। जाम के हालात दिन में कई बार बनें।
विज्ञापन
कई जगहों पर यातायात पुलिस कर्मी के नहीं दिखने पर लोग खुद ही हटो और बचो की स्थिति में नजर आए। किसी तरह से जाम से निकलकर गंतव्य को रवाना हुए। जाम की समस्या कोई एक दिन की नहीं है बल्कि रोज ही पूरा शहर जाम में जकड़ा रहता है।
अक्सर गंभीर मरीजों को लेकर जा रही एंबुलेंस तक जाम में फंस जाती है, लेकिन इन सब समस्याओं के बाद भी शहर वासियों को जाम की समस्या से निजात दिलाने का कोई स्थायी प्लान अभी तक नहीं बन सका है। सब कुछ हवा-हवाई है। यही वजह है कि शहर जाम के संकट से उबर नहीं पा रहा है। जिम्मेदारों की व्यवस्था भी रस्म अदायगी तक सिमट कर रह गई है।
बुधवार दोपहर डेढ़ बजे तामसेनगंज पुलिस चौकी से लेकर लाल कपड़ा कोठी तक जाम लगा था। लाल कपड़ा कोठी के पास टीआई और उनकी टीम के सिपाही जाम को हटाने में लगे थे। वाहनों को इधर-उधर कर रहे थे। काफी देर बाद जाम हट सका। ग्रीकगंज से ट्रांसपोर्ट जाने वाले रास्ता बंद होने की वजह से जाम लगा था।
ट्रांसपोर्ट चौराहे से ग्रीकगंज को जाने का रास्ता है। वहां अमृत योजना के तहत जेसीबी सड़क की खुदाई कर रही है, इस वजह से सड़क पर बड़े पाइप डालकर सड़क को अवरुद्ध कर दिया गया था, इस वजह से कार इधर से नहीं जा पा रहीं थीं। बाइक और साइकिल वाले इधर से जाने की कोशिश कर रहे थे, इसी वजह से जाम लग गया।
रोडवेज बस स्टॉप से करीब 100 मीटर पहले से सड़क जाम थी। ई-रिक्शा और कार, ट्रक की कतारें लगीं थी। यहां से लेकर पुलिस लाइंस तिराहा तक विकराल जाम था। लोग काफी देर तक जाम में फंसे रहे। रोडवेज चौकी इंचार्ज मोबाइल चलाने में व्यस्त थे। आगे रोडवेज बस स्टॉप पर एक भी पुलिस का सिपाही जाम हटाने केेेे लिए नहीं आया।