{"_id":"61f2e5b022d99457cc23d637","slug":"covid-sitapur-news-lko6152381194","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कार्यक्रम अधिकारी समेत 228 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला कार्यक्रम अधिकारी समेत 228 संक्रमित
विज्ञापन
महमूदाबाद इलाके में कोरोना की जांच करता स्वास्थ्य कर्मी। - संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) समेत 228 लोग संक्रमित हुए है। पिछले 48 घंटे में इनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जिले में अब सक्रिय केसों की संख्या 885 पहुंच गई है।
जिले में कोरोना का संक्रमण धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। बुधवार को जिले में 88 लोग संक्रमित हुए थे। गुरुवार को जिले में 140 लोग पॉजिटिव हुए है। इनमें जिला कार्यक्रम अधिकारी भी शामिल हैं। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उदय प्रताप ने बताया कि जिला कार्यक्रम अधिकारी को जुकाम, बुखार सहित अन्य समस्या होने पर जांच करवाई थी। जिसमें संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनको होम आइसोलेट कर दिया गया है।
इसके अलावा महमूदाबाद, पिसावां, बिसवां, पुरानी सीतापुर, सिधौली आदि इलाकों में केस आए है। जिले में अब सक्रिय केसों की संख्या 885 हो गई है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह ने बताया कि 28 मरीज लखनऊ में भर्ती हैं। 761 मरीज होम आइसोलेट है। 96 मरीजों की प्रक्रिया जारी है। पिछले एक माह के अंदर 1229 मरीज उपचार पाकर ठीक भी हो गए है।
विज्ञापन
जल्द मिलेगी रिपोर्ट, कम होगा लैब पर भार
सीतापुर। कोविड की जांच करवाने वाले मरीजों को अब रिपोर्ट के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उनको 12 घंटे बाद रिपोर्ट मिल जाएगी। अब केवल लक्षण वाले मरीजों की ही कोविड जांच होगी। इससे जिला अस्पताल की कोविड लैब पर भार कम होने से रिपोर्ट भी जल्द मिलनी शुरू हो जाएगी। इस समय जिले में रोजाना 2500 से अधिक कोविड की जांच हो रही है। जिसमें करीब 600 से 700 मरीजों की जांच जिला अस्पताल की कोविड लैब में होती है। अन्य जांचों को लखनऊ भेजा जाता है।
इससे लैब पर अधिक भार होने से 24 से 48 घंटे में मरीज को रिपोर्ट मिल पाती है। लेकिन अब केवल लक्षण वाले मरीजों की ही कोविड जांच की जाएगी। अन्य मरीजों की जांच अब आसानी से नहीं होगी। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उदय प्रताप ने बताया, इस बार मरीज आसानी से होम आइसोलेट में ठीक हो रहे है। शासन ने अब लक्षण वाले मरीजों की ही कोविड जांच करने के निर्देश दिए है। इसका पालन जिले में शुरू हो गया है।
टीकाकरण करवाएं
जिले में इस समय संक्रमण तेजी से फैल रहा है। लेकिन इस बार मरीजों को भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ रहा है। ऐसे में हम सभी को बहुत सावधान रहने की जरूरत है। इससे बचने के लिए प्रोटोकॉल का पालन करें। अपने दोनों टीकाकरण अवश्य करवाएं।
- डॉ. मधु गैरोला, सीएमओ