फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Couple injured in vehicle collision, woman dies

Sitapur News: वाहन की टक्कर से दंपती घायल, महिला की मौत

Sat, 08 Apr 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 08 Apr 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Couple injured in vehicle collision, woman dies
महमूदाबाद (सीतापुर)। साइकिल सवार दंपती को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के मनिकापुर के मजरा मिश्रिखा निवासी शिव बालक (55) खेती करते हैं।
विज्ञापन


शनिवार सुबह लगभग आठ बजे वह पत्नी विमला देवी (48) के साथ साइकिल से घरेलू काम के सिलसिले में ग्राम खेटौरा जा रहे थे। तभी महमूदाबाद-रामपुर मथुरा मार्ग पर खेटौरा मोड़ के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में विमला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवबालक घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शिव बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। प्रभारी निरीक्षक विजयेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed