{"_id":"692a00cc3fbcd4534608cafc","slug":"couple-and-child-injured-after-being-hit-by-a-truck-loaded-with-sugarcane-sitapur-news-c-102-1-slko1055-145124-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: गन्ने से लदे ट्रक की चपेट में आकर दंपती व मासूम घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: गन्ने से लदे ट्रक की चपेट में आकर दंपती व मासूम घायल
Sat, 29 Nov 2025 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी लहरपुर में भर्ती घायल।
लहरपुर। कुल्ताजपुर के पास एक बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक ट्रक में फंसकर करीब 30 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में बाइक सवार दंपती के साथ उनका नौ माह का पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
खुटार के भानपुर निवासी जगप्रीत (21) अपनी पत्नी सदनदीप कौर (19) और नौ माह के पुत्र गुरकीरत के साथ बाइक से बिसवां जा रहे थे। तभी लहरपुर से हरगांव मार्ग पर कुल्ताजपुर के पास हरगांव शुगर मिल जा रहे गन्ने से लदे ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक से टकराकर बाइक करीब 30 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में बाइक सवार दंपती व मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से पिता-पुत्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हादसे के बाद ट्रक छोड़कर भागा चालक
दुर्घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने ट्रक को घेर लिया। ट्रक चालक भीड़ बढ़ती देखकर मौके से भाग गया। सूचना पर भारी संख्या में सिख समुदाय के लोग अस्पताल पहुंच गए और घायलों की मदद की।