{"_id":"684c6e29b65438905707d5fe","slug":"cos-team-defeated-the-doctors-team-sitapur-news-c-102-1-stp1003-134320-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सीओ की टीम ने डाॅक्टर्स की टीम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सीओ की टीम ने डाॅक्टर्स की टीम को हराया
Sat, 14 Jun 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
सिधौली (सीतापुर)। बाड़ी गांव के नरोत्तमदास मैदान पर नाइट नाॅकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन बृहस्पतिवार को वरिष्ठ भाजपा नेता ललित मिश्र ने किया। पहला मैच क्षेत्राधिकारी सिधौली की टीम और डॉक्टर्स इलेवन की टीम के बीच खेला गया। डॉक्टर्स इलेवन ने पहले बैटिंग करते हुए आठ ओवर में 49 रन बनाए। क्षेत्राधिकारी सिधौली टीम की ओर से गुफरान ने शानदार 20 रनों की पारी खेली, जबकि अभय ने 19 रन का योगदान दिया।
क्षेत्राधिकारी सिधौली की टीम ने छह ओवरों में 50 रन बनाकर मैच जीत लिया। अभय को 19 रन बनाने के साथ चार विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया। क्षेत्राधिकारी कपूर कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजनों से आपसी सद्भाव बढ़ता है। साथ ही शारीरिक बल मिलता है। इस दौरान आयोजक मदनी, संरक्षक इमरान उर्फ नब्बू, कमर अहमद, सरताज खां, एजाज, नसीम, गिरीश शुक्ला, संदीप पांडेय, सभासद रजत त्रिपाठी, अभिनव सिंह, रेहान आलम आदि मौजूद रहे।