{"_id":"6071eced8ebc3ec39c36d666","slug":"corona-wave-intensified-84-more-infected-sitapur-news-lko573620457","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हुई कोरोना की लहर, 84 और संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हुई कोरोना की लहर, 84 और संक्रमित
विज्ञापन
आंख अस्पताल में कोरोना की वैक्सीन लगाती स्वास्थ्य कर्मी। (संवाद)
- फोटो : SITAPUR
सीतापुर। जिले में कोरोना कहर बरपा रहा है। शनिवार को एलआईसी कर्मी, चीनी मिल कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी समेत 84 लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें 15 साल से लेकर 77 साल तक के बुजुर्ग शामिल हैं। खास बात यह है कि करीब 60 फीसदी मरीज 50 साल से कम उम्र के संक्रमित हुए है। इससे जिले में एक्टिव केसों की संख्या 334 पहुंच गई है। 89 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना धीरे-धीरे अपनी रफ्तार तेज कर रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की माने तो शनिवार को जिले में 84 लोग संक्रमित हुए है। इनमें एलआईसी बिसवां का एक कर्मी, शुगर मिल बिसवां, डालमिया चीनी मिल रामगढ़, विद्या ज्ञान स्कूल कमलापुर, सीएचसी मछरेहटा में केस आए है। कचनार, कनकारी, झंझर, नपेटल नगर बिसवां, कामगारी टोला बिसवां, बेलझरिया बिसवां, भदेसिया, रमईपुर मानपुर, बड़ागांव, राधाकृष्ण मंदिर निकट कमलापुर, कमलापुर, जगदीशपुर, इनायतपुर मछरेहटा, हरदासपुर महोली, गाजीपुर महोली, चितहला महोली, नहर चौराहा, गौरियाकलां, मीरानगर, भगौतीपुर रामपुर मथुरा, बैजनाथ कॉलोनी, प्रेमनगर, श्रीनगर कॉलोनी, प्रीती नगर, हुसैनपुर, टेलीफोन कॉलोनी, विकास नगर, लोहचनपुर, विजय लक्ष्मी नगर, नारायन नगर हेमपुरवा, रेउसा के गुडरुवा, किशोरगंज, गोलोक कोडर, जिन्ना पुरवा में पॉजिटिव केस आए है।
25 मरीज एल-टू अस्पताल में भर्ती हैं। 210 मरीज होम क्वारंटीन है। 36 मरीज लखनऊ में भर्ती है। 63 मरीजों के भर्ती की प्रक्रिया चल रही है।
बाजार में कोरोना प्रोटोकॉल की अनदेखी
जिले में कोरोना का संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। रोजाना 50 से अधिक मरीज सामने आ रहे हैं। फिर भी लोग इससे सबक लेने को तैयार नहीं है। अमर उजाला टीम ने लालबाग बाजार में रियलटी देखी तो हर तरफ लोग बिना मास्क के ही दिखाई दिए। वह सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए बाजार में खरीदारी कर रहे थे। दुकानों पर भी काफी भीड़ दिखी। दुकानदार बिना सैनिटाइजर के ही ग्राहक को सामान दे रहे थे।
विज्ञापन
दिखावा बनी हेल्प डेस्क
कोरोना का संक्रमण रोडवेज बस स्टॉप पर अधिक फैलने का खतरा बना रहता है। बाहर से आने वाले लोग बसों से यही पर उतरकर अपने गंतव्य की ओर रवाना होते है। इसके लिए यहां पर एक कोविड हेल्प डेस्क बनाई गई है। लेकिन यह सिर्फ दिखावे के लिए बनी है। इस हेल्प डेस्क का कोई बैनर नहीं लगा हुआ है।
यहां पर एक कर्मी बैठा तो मिला, लेकिन वह आने-जाने वालों की थर्मल स्कैनिंग नहीं कर रहा था। हाल यह था कि अगर कोई चाहे तो वह इस हेल्प डेस्क पर आकर अपना तापमान नपवा सकता है।
अस्पतालों में बढ़ी भीड़
कोरोना संक्रमण को लेकर जिला अस्पताल में भी बेपरवाही दिखी। मेडिकल वार्ड व महिला वार्ड में मरीज भर्ती है। लेकिन तीमारदार बेड पर ही बैठे दिखाई दिए। अस्पताल प्रशासन की तरफ से कई बार इनको हिदायत दी जा चुकी है। फिर भी यह लोग मानने को तैयार नहीं है। तीमारदार मरीज के बेड पर ही बैठकर आपस में बातें कर रहे थे। वार्ड में सामाजिक दूरी की भी अनदेखी की जा रही है।
बिना मास्क लगाए लोगों का चालान
कोरोना संक्रमण रोकने के लिए अब पुलिस प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। कोतवाल इंस्पेक्टर टीपी सिंह के नेतृत्व में शहर में अभियान चलाया गया। कोतवाल ने लालबाग बाजार का भ्रमण किया। व्यापारियों को कोविड प्रोटोकॉल का शत प्रतिशत पालन करने की सख्त हिदायत दी।लालबाग चौराहे पर पैदल व वाहन से बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों का चालान किया।
कमलापुर एसओ राम प्रकाश द्वारा कमलापुर कस्बा व मास्टरबाग कस्बा प्रभारी निराला तिवारी द्वारा नहर चौराहा, कमलापुर, सरैंया रोड व मास्टरबाग रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना मास्क के घूम रहे 120 लोगों का चालान किया गया।