{"_id":"60981e7f8ebc3eb9d80e7fc1","slug":"corona-six-including-district-coordinator-and-head-husband-died-sitapur-news-lko5774856104","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : जिला समन्वयक और प्रधान पति सहित छह की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : जिला समन्वयक और प्रधान पति सहित छह की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले में कोरोना का कहर जारी है। बेसिक शिक्षा विभाग के एक जिला समन्वयक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिला समन्वयक की पंचायत चुनाव में मतगणना के बाद अचानक तबियत खराब हुई थी। पिसावां विकासखंड के एक नवनिर्वाचित प्रधान पति की मौत हो गई। अन्य चार की मौत की जानकारी स्वास्थ्य विभाग जुटा रहा है। रविवार को 123 नए केस सामने आए हैं। जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या 1386 पहुंच गई है।
जिले में कोरोना का संक्रमण जरूर कम हो रहा हैं, लेकिन मौतों की तादाद दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बेसिक शिक्षा विभाग में प्रतिनियुक्ति पर तैनात एक जिला समन्वयक की पंचायत चुनाव की मतगणना में ड्यूटी लगी हुई थी। विभाग के लोगों का कहना है कि मतगणना के बाद जब वह घर लौटे तो उनको बुखार व खांसी की समस्या हुई।
चिकित्सकों से दवाई लेकर इलाज शुरू कर दिया। रविवार को अचानक सांस लेने में दिक्कत हुई तो परिजन लखनऊ लेकर दौड़े। इस दौरान उनकी मौत हो गई। इस खबर से बेसिक शिक्षा विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। डीसी की मौत से हर कोई सहम गया है। पिसावां विकासखंड की ग्राम पंचायत बद्दापुर में उर्मिला सिंह नवनिर्वाचित प्रधान हुई है। इनके पति गोविंद सिंह चुनाव के दौरान संक्रमित हो गए थे।
विज्ञापन
मतगणना के दिन अधिक तबियत खराब हुई तो परिजनों ने बरेली में भर्ती कराया, वहां पर इनकी मौत हो गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर चार लोगों की मौत की सूचना फीड की गई है। विभाग इन मौतों की जानकारी जुटा रहा है। रविवार को कोरोना से छह लोगों की मौत हो गई है। जिले में 123 नए मामले आए है। इनको इलाज के लिए होम क्वारंटीन कर दिया गया है। गंभीर लोगों को भर्ती करा दिया गया है। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया संक्रमण के मामले कम हो रहे है। यह राहत भरी खबर है। जिलेवासी इसी तरह लॉकडाउन का पालन करके संक्रमण को कम सकते है।
एंबुलेंस वाले नहीं कर सकेंगे मनमानी, किराया तय
संक्रमित मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में एंबुलेंस चालकों के मनमानी नहीं चलेगी। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने एंबुलेंस के रेट तय कर दिए है। जिलाधिकारी के मुताबिक ऑक्सीजन रहित एंबुलेंस 800 रुपये 10 किलोमीटर की दूरी तक किराया वसूल करेंगे। इससे अधिक की दूरी तय करने पर 20 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से चार्ज लिया जाएगा।
ऑक्सीजनयुक्त एंबुलेंस की सेवा लेने पर 1250 रुपये 10 किलोमीटर तक निर्धारित हैं। इससे अधिक की दूरी पर 22 रुपये प्रति किलोमीटर का चार्ज लिया जाएगा। वेंटीलेटर सर्पोट एंबुलेंस में 2200 रुपये 10 किलोमीटर तक, इससे अधिक की दूरी पर 40 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से चार्ज होगा। अगर कोई इससे अधिक का चार्ज वसूलता है तो पीड़ित पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112 व 05862-242400 पर शिकायत दर्ज करा सकता है। इसकी मॉनीटरिंग के लिए सीओ पीयूष कुमार सिंह 9454401519 व एआरटीओ डॉ. उदित नारायन पांडेय के मोबाइल नंबर 9415556575 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।