{"_id":"5f5ba8438ebc3e615e71481e","slug":"corona-sitapur-news-lko5396568108","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमजे पैलेस में सुविधा को तरस रहे कोरोना संक्रमित एडीजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमजे पैलेस में सुविधा को तरस रहे कोरोना संक्रमित एडीजे
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में कोरोना मरीजों को कोविड अस्पतालों में सुविधा मिलना दूर की कौड़ी साबित हो रही है। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही लगातार सामने आ रही है, लेकिन इसके बाद भी जिम्मेदार जरा भी संजीदा नहीं हैं।
शुक्रवार को एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। खैराबाद के एमजे गोल्डेन पैलेस में भर्ती कोरोना संक्रमित एडीजे सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। कई दिनों से उनकी बेड सीट तक बदली नहीं गई है। दिए जाने वाले खाने की गुणवत्ता भी ठीक नहीं है। बार अध्यक्ष ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम को पत्र भेजकर शिकायत की तो महकमे में हड़कंप मच गया। ये हाल वीआईवी का है तो आम जन के साथ किस तरह से कोविड अस्पतालों में व्यवहार होता होगा और सुविधाएं मिलती होंगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
कोरोना मरीजों के इलाज के लिए एमजे पैलेस खैराबाद चुना गया है। बार एसोसिएशन अध्यक्ष आनंद माधव अवस्थी ने डीएम अखिलेश तिवारी को भेजे गए पत्र में कहा है कि कोरोना संक्रमित अपर सत्र न्यायधीश चंदगुप्त कमरा नंबर सात में भर्ती हैं। उनके बेड का गद्दा बहुत ही खराब है। भर्ती होने के बाद वह सो नहीं पा रहे हैं। इस पर एमजे पैलेस के मालिका अवधेश मिश्रा को फोन किया तो वह बोले ऐसे लोगों को किसी फाइव स्टार होटल में ठहराना चाहिए। जब कई बार कहा तो बताया शाम तक गद्दा बदलवा दूंगा।
विज्ञापन
लेकिन शाम बीत जाने के बाद भी गद्दा नहीं बदला गया। अब वह फोन भी नहीं उठा रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा यहां से जो कुछ भी मुझे मिलता है वह सब अफसरों के कमीशन में चला जाता है। ऐसे में जब जज साहब का कई दिनों से गद्दा नहीं बदला गया तो अन्य मरीजों को सुविधाएं क्या मिल रही होगी, इसका बात करना ही कल्पना से परे है। ऐसे में जिले के सीएमओ साहब की कार्यशैली की लगातार शिकायतें हो रही हैं। फिर भी इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
एमजे पैलेस खैराबाद के प्रभारी डॉ. अवधेश ने बताया कि इस मामले की जिलाधिकारी से शिकायत की जानकारी नहीं है, लेकिन मामला संज्ञान में आने के बाद एडीजे की गद्दा बदलवा दिया गया है। मरीजों को सुविधाएं दी जा रही हैं।