फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   corona

कोरोना पर नियंत्रण के लिए मिले तीन करोड़

Fri, 28 Aug 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
corona
सीतापुर। कोरोना महामारी के नियंत्रण व रोकथाम के लिए धन आड़े नहीं आएगा। इसके लिए राज्य स्तर से तीन करोड़ रुपये जिला स्वास्थ्य समिति के खाते में भेजे गए हैं। राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के तहत शहरी व ग्रामीण निकायों को उपलब्ध होने वाली धनराशि में से इसे राज्य स्तर से भेजा गया। डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति इसे खर्च करेगी। सभी अधिकार समिति को ही दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य समिति के माध्यम से जनपदों को उनके आकार एवं कोविड-19 संक्रमण के मामलों के आधार पर दो श्रेणियों क्रमश ए एवं बी श्रेणी में बांटा गया है। सीतापुर बी श्रेणी में शामिल है। ऐसे में जिले को तीन करोड़ रुपये दिए गए हैं। कोरोना महामारी का प्रबंधन शासकीय संस्थानों में पूर्ण दक्षता से सुचारु रूप से हो सके, इसके लिए उपलब्ध कराई जा रही धनराशि के उपभोग करने के संबंध में निर्णय लेने के लिए जनपद स्तरीय समिति गठित की गई है।
विज्ञापन

धनराशि को खर्च करने के संबंध में डीएम की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है। इसमें मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय, मुख्य कोषाधिकारी को सदस्य एवं सीएमओ को सदस्य सचिव नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed