फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Corona

जज के अर्दली समेत 59 पॉजिटिव

Fri, 14 Aug 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Corona
सीतापुर। जिले में कोरोना वायरस का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को जज के अर्दली, पत्नी, बच्चे, कोतवाली के सिपाही, एपीटीसी के जवान और स्टाफ नर्स समेत 59 और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बिना लक्षण वालों को होम क्वारंटीन और लक्षण वाले मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है। अब जिले में कोरोना मरीजो की संख्या 1282 हो गई है। सात की जानें जा चुकी हैं।
विज्ञापन

शहर के पॉश इलाके में रहने वाले जज का अर्दली, उनकी पत्नीद और बच्चे की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से कचहरी में हड़कंप मचा हुआ है। इसके अलावा शुक्रवार को आई कोरोना रिपोर्ट में शहर कोतवाली का एक सिपाही, जिला अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स, स्टेट बैंक की महिला कर्मचारी, वोडाफोन सेंटर का कर्मचारी संक्रमित पाया गया है। एपीटीसी का जवान, 11वीं वाहिनी की महिला संक्रमित मिली है। सिपाही न्यायालय की सुरक्षा में तैनात था, जहां से संक्रमित होना बताया जा रहा है। वहीं, उदयपार्क कालोनी, गंगेई, सिधौली, करीमपुर, शीर्ष टोला तंबौर, ब्रम्हावली, तंबौर के बेहटा, पांडेयनगर, रोटीगोदाम, सदरबाजार, इस्माइलपुर, लालपुर दहेलिया, तरीनपुर, तरपतपुर, दुर्गापुरवा, बर्नवा में एक-एक पुरुष मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा दो महिलाएं, आर्यनगर, चुंगी चौकी से एक महिला, एक पुरुष, होलीनगर में दो महिलाएं, एक पुरुष, बिराहिमपुर की एक महिला, रोटी गोदाम की चार महिलाएं, एक पुरूष, दौलत भवन की एक महिला, दहेलिया सुल्तानपुर की एक महिला, चोटका रायपुर की एक महिला, सरफरपुर की एक महिला, जेल रोड परेड की एक महिला कोरोना संक्रमित मिली है।
विज्ञापन

आदर्शनगर में एक ही परिवार के चार लोग संक्रमित मिले हैं, जिसमें एक महिला, एक सात साल का बच्चा भी शामिल है। सिविल लाइन में तीन मरीज, मिश्रिख के रन्नूपुर में दो मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा बरेली, उन्नाव, मेरठ के मोदीपुरम् के रहने वाले तीन लोग पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने बताया कि पॉजिटिव मिले मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिना लक्षण वाले मरीजों को टीमों को भेजकर होम क्वारंटीन कराने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed