फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Corona's speed increased, nine positive

कोरोना की बढ़ी रफ्तार, नौ पॉजिटिव

Sat, 12 Jun 2021 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Corona's speed increased, nine positive
सीतापुर। जिले में कोरोना का संक्रमण एक दिन पहले जहां राहत भरी खबर लेकर आया था। वहीं, दूसरे दिन शनिवार को लोगों द्वारा बरती जा रही लापरवाही का परिणाम फिर सामने आया है। एक दिन में नौ केस मिले हैं। शुक्रवार को महज एक केस मिला था। इससे जिले में संक्रमण का ग्राफ फिर से बढ़ने लगा है। जिले में एक्टिव केसों की संख्या 65 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को जब केवल एक केस आया तो हर तरफ लोग राहत महसूस कर रहे थे। लोगों का कहना था, अब जिले से कोरोना का संक्रमण चल गया है। इक्का दुक्का ही केस आ रहे है। स्वास्थ्य विभाग रोजाना तीन हजार जांच कर रहा है। जब एक केस मिला तो वह भी अपनी पीठ थपथपाने लगा। लेकिन यह खुशी अधिक देर तक नहीं टिक सकी।
विज्ञापन

शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट जारी की, जिसमें नौ लोग संक्रमित मिले। सभी संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा दवाइयां दी गई है। इनको होम आइसोलेट कर दिया गया है। अब जिले में एक्टिव केसों की संख्या 65 हो गई है। राहत की खबर यह है कि कोरोना से किसी की भी मौत नहीं हुई है। मौतों का आंकड़ा 177 तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह का कहना है कि लापरवाही की वजह से केस बढ़ रहे हैं। संक्रमण कम होने के बाद राहत जरूर है। लेकिन बाजारों में बढ़ती भीड़ से संक्रमण बढ़ने की आशंका है। किसी भी हालात में प्रोटोकॉल का पालन करना न भूलें।

पॉजिटिव मामले मिल रहे हैं पर लोग भी उतनी ही तेजी से ठीक हो रहे हैं। इसी वजह से एक्टिव मामले घट रहे हैं। हां नौ केस आने से थोड़ा संक्रमण बढ़ा जरूर है। इसलिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते रहें।
- डॉ. मधु गैरोला, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed