{"_id":"5f5ce9808ebc3e4d8b08ad8c","slug":"corona-patient-sitapur-news-lko5398119118","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता समेत 61 कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता समेत 61 कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में कोरोना का कहर कम नहीं हो रहा है। वायरस की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को भाजपा नेता, डॉक्टर समेत 61 और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अब जिले में मरीजों की संख्या 3196 पहुंच गई है।
भाजपा नेता रामेंद्र शुक्ला को सुबह सांस लेने में कुछ दिक्कत हुई तो जिला अस्पताल में दिखाया। यहां पर जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले। उसके बाद हालत गंभीर होने पर एल-2 वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। इसके अलावा जिला महिला चिकित्सालय, बीसीएम हॉस्पिटल, सीएचसी रामपुर मथुरा में एक-एक कर्मी संक्रमित हुए हैं।
इसके अलावा प्रेमनगर, आलमनगर, भंडिया आंशिक, जेल रोड, आदर्श नगर, रामकृष्णपुरी, कजियारा, बट्सगंज, विकास नगर, रामपुर, कलेक्ट्रेट कॉलोनी, रामाभारी, लक्ष्मी बाजार, कौरोना, खैराबाद, दारानगर, शेरपुर, तकिया बाजार मछरेहटा, फूलपुर, बेलदारी टोला महमूदाबाद, बम्भौरा महमूदाबाद, उरदौली महोली, इमलिया महोली, सड़िला, पहला, पिसावां, कमला नगर सीतापुर, खेरवा व थाना अटरिया में पॉजिटिव मामले आए है। सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने बताया मरीजों को भर्ती कराकर इलाज शुरु करा दिया गया है।