फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   CORONA PAtient

कोरोना से एक की मौत, 111 पॉजिटिव

Wed, 09 Sep 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
CORONA PAtient
सीतापुर। जिले में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना से संक्रमित एक शिक्षक की बुधवार को मौत हो गई। वहीं स्वास्थ्य कर्मी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समेत 111 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब जिले में मरीजों की संख्या 2975 हो गई है। कोरोना से अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

ऐलिया ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सुजावलपुर में तैनात एक शिक्षक कई दिन पूर्व कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उन्हें विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई है। मछरेहटा विकासखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती समेत 28 लोग पॉजिटिव आए हैं। इससे विकासखंड में हड़कंप मच गया है। पिसावां में दो लोग पॉजिटिव हुए हैं। महोली में एक वृद्ध कोरोना की चपेट में आ गया है। इस वृद्ध को तत्काल एल टू हॉस्पिटल में एडमिट करा दिया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस स्टेशन मिश्रिख, खैराबाद, भगवानपुर सहसापुर, नरना नौकरी, राय पेथिया महोली, सेजकला पिसावां, जज कॉलोनी सीतापुर, अंबेडकर नगर, रामबिलासपुरवा मछरेहटा, सड़िला, जमलापुर उत्तरी, सेनपुर, बठेला, कुंदौली, बनियामऊ, तिवारीपुर, नत्थापुर, हरिहरपुर, बाबूपुर, तरीनपुर सीतापुर, सड़िला, बाबूपुर, जलालपुर खैराबाद, सीतापुर, गोविंदपुर, उरदौली, करनपुर, जुड़ौरा, फत्तेपुर, सिधौली, कचनार, रामपुर मथुरा, ग्वालमंडी, रामकोट, गोंदलामऊ, चीनी मिल रामगढ़, रामनगर महोली, सीएचसी रामपुर मथुरा में पॉजिटिव मामले आए है। सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने बताया इन मरीजों को इलाज के लिए कोविड अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड-19 हॉस्पिटल के इंचार्ज डॉ. रमाशंकर यादव ने बताया अस्पताल में 35 मरीज भर्ती है। बीसीएम से संबंद्ध अस्पताल के प्रभारी डॉ. अनिल कुमार पंकज ने बताया 32 मरीज भर्ती है। तीन की छुट्टी हो गई है। एमजे गोल्डेन पैलेस के प्रभारी डॉ. अवधेश ने बताया 49 मरीज एडमिट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed