फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   corona patient

सपा एमएलसी आनंद भदौरिया व पत्नी समेत 62 संक्रमित

Sun, 30 Aug 2020 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
corona patient
सीतापुर। जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। सपा एमएलसी आनंद भदौरिया और उनकी पत्नी, जिला व महिला अस्पताल के दो चिकित्सक, एलटी, सीएमओ ऑफिस का एक कर्मी, तीन आंख अस्पताल के कर्मचारी समेत 62 और लोग पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

सपा एमएलसी आनंद भदौरिया और उनकी पत्नी रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एमएलसी ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है। उन्होंने एंटीजन किट से जांच कराई थी। अब आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल दिया है। दोनों लोगों ने खुद को होम क्वारन्टीन किया है। भदौरिया लगभग एक सप्ताह पहले हुए विधानसभा सत्र में भी शामिल हुए थे।
विज्ञापन

वहीं जिला अस्पताल के एक चिकित्सक व एक एलटी पॉजिटिव हुए हैं। जबकि इससे पहले जिला अस्पताल की पैथॉलॉजी में एक कर्मी पॉजिटिव हो चुका है। वहीं महिला अस्पताल की एक चिकित्सक भी पॉजिटिव हो गई है। इसके अलावा सीएचसी बिसवां की एक एएनएम, आंख अस्पताल सीतापुर के तीन कर्मी, दो सीएचसी तंबौर व सीएमओ ऑफिस का एक कर्मचारी संक्रमित हुआ है। इसके अलावा बट्सगंज व विजयलक्ष्मी नगर में 3-3 लोग पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइन, बट्सगंज, बजेहरा पहला, ईल्डिगो कॉलोनी, प्रेमनगर, कृष्णा नगर, ताजपुर पहला, बाजदारी टोला खैराबाद, लोहारबाग, रानीकोठी, पृर्णागिरि नगर, मिश्रिख, कल्यानपुर, मन्नी चौराहा, शिवपुरी, गांधीनगर सिधौली, रमनगरा, कटरा बाजार, भुडकुड़ा, रायगंज बिसवां, आर्यनगर, छंगापुर महमूदाबाद, शंकरगंज बिसवां, नवीनगर, मलिकापुर महमूदाबाद व फरीदपुर में पॉजिटिव केस आए हैं। इसके अलावा हरदोई, बाराबंकी व लखनऊ जनपद के तीन लोग पॉजिटिव हुए हैं। सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने बताया इन मरीजों को भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed